Manohar Lal khattar Open Cow Sanctuary: हरियाणा, मनोहर लालआपने बर्ड सेंचुरी, लायन सेंचुरी के बारे में सुना होगा। लेकिन अब हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने काऊ सेंचुरी Cow Sanctuary (गो अभ्यारण) बनाने का फैसला किया है। नया प्रयोग करते हुए मनोहर लाल सरकार ने कहा कि लायन सेंचुरी की तर्ज पर काऊ सेंचुरी बनाया जाएगा।
काऊ सेंचुरी में गायों को स्वतंत्र और स्वच्छंद तरीके से रखा जाएगा। इसके साथ ही गायों को अभ्यारण में प्राकृतिक और खुला माहौल मिलेगा। इस अभ्यारण के अंदर गायों के लिए पूरी व्यवस्था रहेगी। गायों को सेंचुरी के अंदर ही चारे से लेकर पानी तक की व्यवस्था मिलेगी।

ड़कों पर घूम रहे बेसहारा गायों को सुरक्षित करने की दिशा में कदम
हरियाणा सरकार ने इस उद्देश्य के पीछे के बारे में बताया कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गायों को सुरक्षित करने की दिशा में एक कदम है। साथ ही अवारा पशुओं से होने वाले दुर्घटना पर भी रोक लगाया जा सके। इसी को उद्देश्य में रखकर गाय अभ्यारण बनाने का फैसला किया गया है।
100 से 150 एकड़ जमीन में काऊ सेंचुरी बनाने की योजना
हरियाणा सरकार ने इसके लिए पंचायतों से प्रस्ताव मांगे हैं। 100 से 150 एकड़ जमीन में काऊ सेंचुरी बनाने की योजना है। जिससे गायों को सेंचुरी के अंदर प्राकृतिक माहौल मिल सके। इस अभ्यारण में बाहर घूम रहे गायों को रखा जाएगा। साथ ही लोग अपने गोवंश को सेंचुरी में छोड़ भी सकते हैं।
गोशालाओं के निर्माण में आर्थिक सहयोग देगी राज्य सरकार
वहीं, दूसरी तरफ सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक में नई गोशालाओं के निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई। गोशालाओं के निर्माण में राज्य सरकार आर्थिक सहयोग देगी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 4 हजार युवाओं को इजरायल भेजेगी मनोहर लाल खट्टर सरकार, मोटी सैलरी पर मिलेगी नौकरी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
