Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने नौकरी खोज रहे युवाओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चार हजार युवा इजरायल जाएंगे। इन युवाओं को इजरायल में नौकरी मिलेगी। वहां उन्हें एक लाख 37 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी। इन युवाओं को इजरायल भेजने के लिए सरकार पूरी तैयारी कर रही है।
सीएम मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इन युवाओं की नौकरी का आवेदन स्वीकार हो गया है। सरकार अब वैध तरीके से उन्हें विदेश भेजेगी। साथ ही सरकार उन्हें विदेश जाने से पहले रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में ट्रेनिंग देगी।

हरियाणा सरकार ने कहा कि फर्स्ट फेज की सफलता के बाद सेकेंड फेज की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत फिर से वैकेंसी निकालने जा रही है। प्रदेश सरकार ने इन युवाओं को विदेश भेजने की जिम्मेदारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) को दी गई है।
लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में जुटा HKRN
हरियाणा सरकार ने कहा कि विदेश जाने वाले युवा पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक युवाओं को HKRN विदेश भेजेगा। अभी केंद्र की एजेंसी के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। वहीं HKRN भी लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में जुटा है।
HRKN को दी युवाओं को विदेश भेजने की जिम्मेदारी
बता दें कि अभी हरियाणा से कई युवा अवैध रूप से विदेश जाते हैं। ये सभी युवा नौकरी की तलाश में विदेश जाते हैं। विदेश भेजने वाले एजेंट युवाओं के साथ ठगी भी करते हैं। लेकिन इसकी संभावना अब बेहद कम होने वाली है। सरकार ने अब युवाओं को विदेश भेजने की जिम्मेदारी HRKN को दे दी है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: मनोहर सरकार ने निरंतर औद्योगिक विकास को दिया बढ़ावा, सुजुकी ने 2000 करोड़ निवेश का दिया प्रस्ताव
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
