Haryana News: हरियाणा के विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों को प्रशिक्षण देने के लिए करनाल के घरौंडा में साढ़े तीन करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा है। समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को अच्छी कीमत मिले, इसकी भी योजना सरकार बना रही है।

कल्याण आज जिला करनाल के गांव भूसली और बीजना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। हरियाणा के विकास पर बनी लघु फिल्म दिखाई गई। लोक संपर्क विभाग के कलाकारों बिजेन्द्र नरवाल व उनकी पार्टी द्वारा विकासात्मक गीत प्रस्तुत किए गए। भूसली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संदेश सुनाया गया।
विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए हैं। गरीब परिवारों की बेटियों के लिए कॉलेज स्तर तक पूरी फीस माफ की गई है। जिन परिवारों की आय 1.80 रुपये से 3 लाख रुपये तक है उनकी बेटियों के लिए आधी फीस सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के तहत गांवों में स्थापित किए गए स्वयं सहायता समूह बेहतर कार्य कर रहे हैं। इनके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इन समूहों को प्रशिक्षण देने के लिए घरौंडा में ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा है।
भूसली गांव में 16 स्वयं सहायता समूहों से 200 और बीजना में 30 ग्रुप में करीब 300 महिलाएं जुड़ी हैं। ग्रुप की महिलाओं ने आज स्टॉल्स लगाकर अपने उत्पाद भी प्रदर्शित किये। विधायक कल्याण ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य घर-घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं। सारा कार्य ऑनलाइन अथवा पोर्टल के माध्यम से हो रहा है। बुजुर्गों के खाते में पेंशन सीधी भेजी जा रही है। परिवार पहचान पत्र के अस्तित्व में आने के बाद प्रदेश में 19 लाख नए बीपीएल कार्ड बने हैं।
यह भी पढ़ें हरियाणा सरकार मिड डे कर्मियों को देगी 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
