Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौ.रणजीत सिंह ने किसानों का आह्वान किया कि जिस प्रकार वर्ष 2023-24 के दौरान 67418 सौर पंप अपनाकर प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। उसी प्रकार वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित किए गए 70 हजार सौर पंप स्थापित करने के लक्ष्य को पूरा करने में आगे आए और अधिक से अधिक सौर पम्प अपनाएं।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सौर पम्प लगाने से जहां एक ओर किसान अपनी सिंचाई की आवश्यकता पूरी कर ही सकता है। वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त ऊर्जा ग्रीड में देकर अपनी आय भी बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि सौर पम्प पर एक बड़ी राशि सरकार सब्सिडी के रूप में उपलब्ध करवाती है। कोयले जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग आने वाली पीढ़ी के लिए विवेकपूर्ण ढंग से करना होगा और ऊर्जा उत्पादन के लिए हरित ऊर्जा, स्वच्छ ऊर्जा, सौर ऊर्जा जैसे अन्य वैकल्पिक स्त्रोतों की और जाना होगा। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में पीएम कुसुम की शुरुआत की है। ऊर्जा मंत्री होने के नाते मेरे लिए यह खुशी की बात है कि हरियाणा किसानों का रुझान पीएम कुसुम की ओर बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में चंडीगढ़ में छठे इलेट्स राष्ट्रीय ऊर्जा समिट का आयोजन किया गया। जिसमें ऊर्जा उत्पादन के वैकल्पिक स्रोतों पर कार्य कर रहे विशेषज्ञों, उद्योगपतियों व अन्य स्टेक होल्डर्स ने इस पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हरियाणा के सौर ऊर्जा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्योगों, सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सौर ऊर्जा उत्पादन संस्थानों को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।
चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि किसानों के लिए ऊर्जा की आवश्यकता को प्राथमिकता आधार पर पूरा करने के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सौर पंप के अतिरिक्त, जिन किसानों ने कृषि नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है। उनको भी चरणबद्ध ढंग से डिमांड नोटिस जारी किए जा रहे है। अब तक वर्ष 2019 से 2021 की अवधि में प्राप्त 27,826 आवेदनों में से 27740 के डिमांड नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन पर सभी औपचारिकता पूरी करने उपरान्त कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में ऊर्जा क्षेत्र के लिए 7061.51 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है। जिन्होंने ऊर्जा क्षेत्र का बजट में विशेष ध्यान रखा है। इतना ही नहीं बजट सत्र के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की है। जिनमें गांव की फिरनी से 3 किलोमीटर तक स्थित डेरे व ढाणियों बिजली कनेक्शन देना, 300 मीटर तक उपभोक्ताओं को कोई खर्च नहीं देना होगा और 300 मीटर के बाद आधा खर्च उपभोक्ता व आधा खर्च बिजली निगम द्वारा वहन किया जाना शामिल है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
