Haryana News: हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली वितरण निगमों उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा एचईआरसी में दायर की गई वार्षिक राजस्व आवश्यकता की पिटीशन पर अपना निर्णय दे दिया है। एचईआरसी ने 78 लाख 57 हजार 142 बिजली उपभोक्ताओं को भारी राहत देते हुए बिजली बिलों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बिजली दरें ज्यों की त्यों जारी रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि एचईआरसी ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के सेक्शन 62 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपना यह निर्णय दिया है। यह एआरआर ऑर्डर 1 अप्रैल से प्रभावी होगा। इससे पहले गत वर्ष भी एचईआरसी ने अपने एआरआर ऑर्डर में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं की थी। एचईआरसी के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा, सदस्य नरेश सरदाना, सदस्य मुकेश गर्ग ने अपना इस संबंध में विस्तृत निर्णय सुनाते हुए बिजली वितरण निगमों को निर्देश दिए हैं कि परिचालन दक्षता में सुधार लाएं और एग्रीग्रेट ट्रांसमिशन एंड कॉमर्शियल लॉस को 12 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करें।

एचईआरसी ने एआरआर ऑर्डर को लेकर 8 फरवरी को पब्लिक हियरिंग की थी। जिसमें यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन के अधिकारियों और पब्लिक की दलीलें सुनी गई थी। उसके बाद 9 फरवरी को राज्य सलाहकार समिति की बैठक करके नए एआरआर आर्डर के संबंध में एसएसी के सदस्यों के सुझावों को दर्ज किया गया था। एआरआर ऑर्डर 2024-25 के लिए यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन ने 30 नवंबर 2023 से पहले एआरआर पिटीशन दायर कर दी थी। उसके बाद इनकी पिटीशन पर विश्लेषण का कार्य जारी था। एचईआरसी ने नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले अपना एआरआर ऑर्डर जारी कर दिया है।
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जहां यूएचबीवीएन के लिए 18,620.91 करोड़ रुपए का एआरआर और डीएचबीवीएन के लिए 25,642.36 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कृषि के लिए राज्य सरकार 5941.17 करोड़ रुपए सब्सिडी देगी। गत वर्ष से इस बार सब्सिडी पर सरकार का करीब 109 करोड़ रुपए का भार कम होगा। वहीं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आयोग ने हरित ऊर्जा प्रीमियम को सामान्य टैरिफ से 2.50 रुपये प्रति किलोवाट से घटाकर 0.88 रुपए प्रति किलोवाट किया है। इसके अतिरिक्त औद्योगिक उपभोक्ताओं को अनुपालन मीटर के साथ लचीलापन प्रदान करने के लिए आयोग ने रात का समय दिन का रियायती टैरिफ रुपए तक जारी रखा है। 11/33 केवी पर आपूर्ति के लिए 4.25 केवीएच और एचटी 66 केवी और उससे ऊपर की आपूर्ति के लिए 3.75 रुपए और केवीएच निर्धारित किया है। हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों को रियायती टैरिफ की भी अनुमति दी है।
इसके साथ ही उपभोक्ता संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए आयोग ने कई वैधानिक निर्देश जारी किए हैं। इसमें डिस्कॉम्स को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम और विद्युत लोकपाल द्वारा पारित आदेशों को सावधानीपूर्वक लागू करने के निर्देश शामिल हैं। डिस्कॉम्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उपभोक्ताओं को उनके अग्रिम उपभोग जमा पर ब्याज का भुगतान संबंधित माह के लिए उनके बिजली बिलों यानी अप्रैल और मई माह में जारी किए गए बिलों में विधिवत रूप से दर्शाया जाए। आयोग ने फिर से डिस्कॉम्स को वित्त वर्ष 2023-24 में सभी शहरी फीडरों के एटीएंडसी घाटे को 25 प्रतिशत से कम और ग्रामीण फीडरों के नुकसान को 50 प्रतिशत से कम करने का निर्देश दिया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
