हरियाणा सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार में करोड़ों को रुपये की पैनालटी होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार डिफॉल्टरों की संपत्ति जब्त करके जुर्माने की भरपाई करने का ऐलान किया है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को बताया कि मौजूदा गठबंधन सरकार में साल 2019 से लेकर अब तक आबकारी विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने के मात्र दो करोड़ रुपए ही बकाया है वहीं राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल के दौरान की सैकड़ों करोड़ रुपये की पैनल्टीज बकाया हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा पुरानी बकाया जुर्माने की रिकवरी के लिए सरकार सख्त कदम उठाते हुए डिफॉल्टरों की संपत्ति जब्त करके जुर्माने की भरपाई करेगी।
डिप्टी सीए ने कहा हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान लोग सरकार का पैसा चोरी करके भाग जाते थे लेकिन मौजूदा सरकार ने बेहतर व्यवस्था के साथ इस पर शिकंजा कसा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के दौरान डिफाल्टिंग राशि दो करोड़ रुपए जो कि नामात्र के बराबर है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा पुराने डिफॉल्टर लोगों से रिकवरी के लिए सरकार ने एक टीम का गठन कर दिया है और जिला अनुसार डिफॉल्टरों की संपत्ति का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। जिला उपायुक्तों से यह आंकड़ा साझा किया जाएगा और डिफॉल्टरों की प्रॉपर्टी अटैच करके रिकवरी की जाएगी। अगर किसी के पास प्रॉपर्टी नहीं है तो उनकी इनकम के साधन में से यह भरपाई होगी।
Haryana News: हरियाणा में खट्टर सरकार कर रही विरासत बचाने की पहल, लुप्त हो रही झूमर और बंदरवाल की संस्कृतिउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 12 दिसंबर से प्रदेश की सभी डिस्टिलरीज और बॉटलिंग प्लांटों में क्यूआर कोड के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू हो चुका है। 31 दिसंबर तक तीन डिस्टिलरीज को छोड़कर सभी डिस्टिलरीज में फ्लो मीटर भी लग जाएंगे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी शराब के ठेकों और गोदामों में सीसीटीवी लगे हुए है। साथ ही फायर सेफ्टी की दिशा में सभी गोदामों से फायर एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
