Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया। सत्र के प्रथम दिन झारखंड स्टाफ सर्विस कमीशन कॉमन ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2023 के पर्चा लीक की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। विपक्ष के इस हंगामे के बीच वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में 4,981 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया।

ज्ञात हो कि बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। सात दिनों के विधानसभा सत्र के लिए सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय विधायक और आजसू विधायक लंबोदर महतो 28 जनवरी को हुए जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने हंगामा कर रहे विधायकों से अपनी सीटों पर वापस जाने का अनुरोध करते हुए इन मुद्दों को सत्र के दौरान लिया जाएगा,लेकिन विधायक विरोध करते रहे। गौरतलब है कि इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच करीब 40 मिनट तक चली और फिर 26 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। अध्यक्ष ने सदन को बताया कि सत्र के दौरान 7 बैठकें होंगी, जिसमें 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सदस्यों से राज्य के लोगों के हित में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने का आग्रह किया।
विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सदन में दो नए मंत्रियों बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ को शुभकामनाये दी। इस बीच बिहार कानूनविद फली एस नरीमन, प्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी और उस्ताद राशिद खान जैसी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई।
यह भी पढ़ें झारखंड में मिशन शक्ति के तहत होगी 178 कर्मियों की भर्ती, चंपई सोरेन कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications