Jharkhand News: झारखंड में सत्ता की कमान संभालने के बाद से सीएम चंपई सोरेन लगातार जनहित से जुड़े फैसले ले रहे हैं। सोमवार को चंपई सोरेन कैबिनेट ने 25 अहम प्रस्ताव पर मंजूरी दी है। झारखंड कैबिनेट की बैठक में किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी गई है।
चंपई सोरेन सरकार ने फैसला लिया है कि अब किसानों को कृषि ऋण ब्याज में तीन नहीं, 4 % की छूट मिलेगी। यह लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो एक साल के अंदर ऋण का भुगतान कर देते हैं। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्रियों के आवास निर्माण में राशि की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
वहीं झारखंड के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब दसवीं कक्षा पास करने वाले छात्रों को डिप्लोमा कोर्स के लिए 15000 रुपये देगी। इसका लाभ 3000 छात्राओं को मिलेगा। इसी प्रकार 12वीं पास इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के लिए 30 हजार का राशि हर वर्ष मिलेगी। इसका लाभ 1200 छात्राओं को होगा। राज्य सरकार ने मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की मंजूरी है। मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड तकनीकी सेवा नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति और जेट एग्जाम गठन करने की प्रस्ताव की भी मंजूरी मिली है।