Jharkhand: झारखंड विधानसभा में जल्द ही बजट सत्र की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि इस बार बजट में चुनावी वर्ष का प्रतिबिंब भी दिखेगा और कई बड़ी घोषणाओं को जगह देने का प्रयास किया जायेगा। राज्य के वित्त विभाग ने अपनी तैयारियों को गति दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार वित्त विभाग के पास सभी अन्य विभागों से मांगों से संबंधित ब्यौरे पहुंच चुके हैं। विधानसभा का सत्र आगामी 23 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं 27-28 फरवरी को बजट पेश किया जा सकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने इसी बजट के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इसमें ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़कों के लिए योजनाओं के अलावा कृषि पर भी फोकस रहेगा वहीं स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार का बजट पिछले सालों की तुलना में बढ़ना तय है। आगामी 16 फरवरी को संभावित मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद वित्त मंत्री का नाम सामने होगा।
यह भी पढ़ें झारखंड: उपभोक्ताओं को मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सीएम चंपई ने सब्सिडी बढ़ाने का दिया आदेश


Click it and Unblock the Notifications