Jharkhand Government Free Electricity: झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सत्ता संभालते ही राज्य के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया था। जिसमें सीएम ने झारखंड के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया था। वहीं शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई ने अपने इस वादे को दोहराते हुए बताया कि हमारी सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 31 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पद संभालते ही जो सौगात दी है उससे राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
बता दें झारखंड सरकार पहले राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही थी जिसे सीएम चंपई सोरेन ने बढ़ाक 125 यूनिट कर दिया है।
सीएम चंपई सोरेन ने ये घोषणा दो दिन पहले विभागीय सचिवों के साथ पहली उच्चस्तरीय बैठक में की थी। इसके साथ ही सीएम सोरेन ने उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली देने से संबंधित जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश ऊर्जा विभाग को दिया। उन्होंने अपने आदेश में कहा सरकार बिजली सब्सिडी में भी बढ़ोतरी करेगी।
इसके साथ ही सोरेन ने कहा था कि झारखंड के टोलों-मुहल्लों में बिजली नहीं है, वहां बिजली पहुंचाने की दिशा में तेजी लाने का आदेश दिया था। सीएम ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को एक सप्ताह के अंदर ही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साल 2022 में बिजली उपभोक्ताओं ने 100 यूनिट फ्री बिजली देने का घोषणा की थी, इअस योजना अभी लागू है, इसे बढ़ाकर 125 यूनिट कर दिया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
