Coronavirus Case: कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इस वायरस की चपेट में देश के कई राज्य आ चुके हैं। कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ी योजना बनाई है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हर दिन तीन से चार कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं, यहां हालात फिलहाल काफी कंट्रोल में है। वायरस के विरुद्ध लड़ाई के लिए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि कोविड-19 स्थिति पर केंद्र के साथ एक मीटिंग करके बताया गया है कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में मामले जायदा बढ़ रहे हैं। एहतियात के तौर पर दिल्ली में परिक्षण बढ़ा दिए हैं। हर दिन औसतन तीन से 4 केस देख रहे हैं। हमने मॉक ड्रिल आयोजित की है और सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अस्पतालों में मॉक ड्रिल और सारी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही कोरोना के केस बढ़ने के मामलों के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए इन्फ्लूएंजा और सांस जुडी बीमारियों पर निगरानी रखने और जिले स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।
इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 628 नए केस दर्ज किए गए। इसके बाद कोविड के सक्रिय केसों की संख्या 4,054 हो गई। उन्होंने बताया कि लक्जमबर्ग में अगस्त के माह में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का पहला केस सामने आया था। अबतक भारत में नए वैरिएंट के कुल 63 प्रकरण सामने आ चुके हैं, जिनमें से सबसे अधिक 34 केस सिर्फ गोवा में मिले थे।
यह भी पढ़ें Delhi Government Scheme: केजरीवाल सरकार उठा रही है बेटियों का सारा खर्च, जानिए लाड़ली योजना के फायदे
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
