Delhi Government Scheme: संपूर्ण भारत में केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से देश की बेटियों के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें राज्य सरकार ने जन्म लेने से लेकर 12वीं की पढ़ाई करने तक का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। यह योजना दिल्ली सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को लेकर जागरुकता को बढ़ाना है।

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार "लाड़ली योजना" संचालित कर रही है,जिसमे बच्चियों के जन्म और पढ़ाई के विभिन्न चरणों में राज्य सरकार उनके बैंक खाते में रकम जमा करती है, जिसे बच्ची के 18 साल के होने के बाद उनकी जरूरत के मुताबिक से निकाला जा सकता है।
बेटियों को मिलते हैं इतने पैसे
दिल्ली सरकार की ;लाड़ली योजना के तहत बेटियों की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना में अस्पताल में जन्म लेने वाली बेटियों को 11,000 रुपये मिलते हैं, वहीं डिलीवरी घर में होती है तो उसको 10000 रुपये मिलते हैं।
शिक्षा के लिए भी मिलते है पैसे
(1)जब आपकी बेटी पहली क्लास में एडमिशन लेती है तो 5000 रुपये मिलते हैं।
(2)इसके बाद में जब वह 6 क्लास में आती है तब 5000 रुपये मिलते हैं। (3)9वीं क्लास में आने पर फिर से 5000 रुपये मिलते हैं।
(4)10वीं क्लास में आने पर भी बेटी को 5000 रुपये मिलते हैं।
(5)इसके अलावा 12वीं क्लास में भी बेटी को 5000 रुपये मिलते हैं।
योजना से जुड़े जरूरी नियम
(1) आवेदनकर्ता के मां-बाप दिल्ली के स्थायी निवासी होने चाहिए।
(2) बेटी का जन्म दिल्ली में होना जरूरी है।
(3) परिवार की सालाना इनकम ₹100000 या फिर इससे कम होनी चाहिए।
(4) इसके अलावा बेटी का एडमिशन मान्यता प्राप्त स्कूल में होना चाहिए।
(5) इस योजना का फायदा एक परिवार की 2 बेटियां ले सकती हैं।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता
(1) बेटी और माता-पिता का आधार कार्ड
(2) इनकम प्रमाण पत्र
(3)बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
(4) माता-पिता का बालिका के साथ एक फोटो
(5) पिछले 3 साल का निवास प्रमाण पत्र
(6) पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
(7)जाति प्रमाण पत्र
(8) बैंक अकाउंट पासबुक
(9)मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
