सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। सरकार ने डीएसएसएसबी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 2354 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जूनियर अस्सिटेंट ग्रेड 4th, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट ग्रेड फर्स्ट सहित विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली हैं।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2024 तक रखी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले आवेदन कर लें। क्योंकि तय डेट के बाद अभ्यर्थियों का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, आरक्षित और महिला अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 18 वर्ष से अधिक और 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
लिखित परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन होगा। आवेदन के लिए कई डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। 10वीं कक्षा की मार्कशीट, 12वीं कक्षा की मार्कशीट, अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, आधार कार्ड, अन्य कई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें। पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन आईडी बनाएं। लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मुफ्त मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का आप भी ले सकते हैं लाभ
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
