दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत 2018 में हुई थी। इस योजना के तहत 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा पर भेजा जाता है। इस दौरान सभी खर्च का वहन दिल्ली सरकार करती है।
तीर्थ यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने और यात्रा के खर्चों को सरकार उठाती है। सितंबर 2023 में इस यात्रा के लिए 76वां जत्था रवाना हुआ था। इस योजना के तहत अभी तक कुल 75 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के तहत मुफ्त में तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते हैं को इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों को खयाल रखना होगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का लाभ उठाने के लिए सिर्फ वही लोग अर्ह हैं जो अपना खर्च नहीं उठा सकते हैं। दिल्ली सरकार इस योजना के तहत वृद्धाश्रमों में और गली-मोहल्लों में रहने वाले बुजुर्गों को यात्रा पर भेज रही है। एक बुजुर्ग के साथ उनका एक रिश्तेदार भी इस यात्रा में जा सकता है। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत यात्रा, भोजन, रहना मुफ्त होता है। यात्रा के दौरान पैरामेडिकल स्टाफ और अटेंडेंट की भी सुविधा मुहैया कराई जाती है।
इस स्की्म का लाभ वो लोग ले सकते हैं जो दिल्ली के निवासी हैं, जिनकी उम्र 60 या उससे अधिक है। आवेदक राज्य या केंद्र सरकार का कर्मचारी नहीं होना चाहिए। साथ ही एक आवेदक को सिर्फ एक बार ही मौका मिलेगा। ऐसे में अगर आप पहले इस योजना के तहत यात्रा पर जा चुके हैं तो दोबारा नहीं जा सकते हैं। अटेंडेंट की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको edistrict.delhigovt.nic.in पर लॉगिन करना है और अपनी जानकारी दर्ज करानी है। इसके साथ ही आपको मेडिकल सर्टिफिकेट, पहचान पत्र आदि दस्तावेज भी देने होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications