Delhi News: दिल्ली सरकार ने पैसेंजर और गुड्स व्हीकल मालिकों को बड़ी राहत दी है। राज्य के परिवहन विभाग ने स्पीड गवर्नर सर्टिफिकेट की अनिवार्यता में छूट दे दी है। अब लोग सीधे परिवहन विभाग की व्हीकल इंस्पेक्शन यूनिट में जाकर गाड़ी के फिटनेस टेस्ट करवा सकेंगे। परिवहन विभाग के इस निर्णय से दिल्ली में पंजीकृत ऑटो, टैक्सी, बस, टेंपो समेत सभी प्रकार के ट्रांसपोर्ट वाहनों के फिटनेस जांच के लिए गाड़ी में स्पीड गवर्नर लगाने वाली कंपनी का सर्टिफिकेट लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

स्पीड गवर्नर सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ी, तो फिटनेस टेस्ट के वक्त वाहन में लगे जीपीएस डिवाइस के डेटा की जांच करके या जैक लगा कर गाड़ी की स्पीड लिमिट चेक करके यह पता किया जा सकेगा कि उसमें लगा स्पीड गवर्नर ठीक से कार्य कर रहा है या नहीं। परिवहन विभाग के इस फैसले के बाद अब लोग बिना दफ्तरों के चक्कर काटे फिटनेस जांच करवा सकेंगे।
परिवहन विभाग के स्पेशल कमिश्नर (वीआईयू) ने इस संबंध में 2 जनवरी को एक सर्कुलर जारी किया था,जिसके मुताबिक 1 अक्टूबर 2015 के बाद रजिस्टर्ड हुए वाहनों को फिटनेस जांच कराने के लिए अलग से स्पीड गवर्नर सर्टिफिकेट नहीं दिखाना पड़ेगा, क्योंकि यह सभी गाड़ियां 15 अप्रैल 2015 को सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में जोड़े गए रूल नंबर 118(1) के दायरे में आती हैं।
नियम 118(2) के प्रावधानों के तहत 1 अक्टूबर 2015 से पहले पंजीकृत गाड़ियों के चालकों को फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्यू कराते वाट अभी भी स्पीड गवर्नर सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इसके अलावा, झुलझुली स्थित व्हीकल इंस्पेक्शन यूनिट में जितने भी भारी व्हीकल फिटनेस जांच कराने के लिए आएंगे, उनके गवर्नर की जांच वहां लगे ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें OPINION: दिल्ली में नहीं होगी अब पानी की किल्लत, सरकार का बड़े वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स पर फोकसd
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
