दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की मिलेगी सौगात, CM धामी बोले- विकास यात्रा में स्वर्णिम अध्याय लिखने को तैयार
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश 2024 में संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा। नये साल 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड की विकास यात्रा में स्वर्णिम अध्याय लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं, जब दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी महज ढाई घंटे रह जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सौगात मिलेगी। इस एक्सप्रेस के माध्यम से सिर्फ ढाई घंटे में देहरादून से दिल्ली जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी सरकार दे रही है महिलाओं को 5 लाख तक का ब्याज रहित लोन, जानिए क्या है स्कीम


Click it and Unblock the Notifications