Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने का कहना है कि उनकी सरकार युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने हर ब्लॉक में आईटीआई शुरू करेगी। दूरदर्शन को दिए गए साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कई खास बातें कहीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहली कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को 2 साल का बोनस दिया और आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी तय की गई।
सीएम साय ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय को पर्याप्त बजट दिया ताकि आदिवासी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना हम लाये हैं एक साल में हम इसके अंतर्गत 12 हजार रुपए देंगे। इसके लिए तीन दिनों के विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था कर ली गई है। शीघ्र ही यह योजना लागू हो जाएगी।
सार्वजनिक जीवन में कैसे आये? इस सवाल पर सीएम साय ने बताया कि आजादी के बाद सीपी बरार राज्य का गठन हुआ था, जिसकी राजधानी नागपुर में थी। इस समय उनके दादा मनोनीत विधायक थे और बड़े पिता जी भी तपकरा से विधायक थे। परिवार के एक सदस्य नरहरि प्रसाद साय, मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री भी थे ।
उन्होंने बताया कि जब उनकी आयु केवल दस साल की थी,तब पिता जी का साया उठ गया। उस समय वह नहीं जानते थे कि सार्वजनिक जीवन में आयेंगे। यह जरूर सोचा था कि अच्छे किसान बनेंगे,लेकिन दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव से काफी मार्गदर्शन लिया। वह आदर्श थे। उन्हें 25 बरसों में कभी नाराज होते नहीं देखा, मैंने उनसे विनम्रता का गुण सीखा है। बालकृष्ण शर्मा भी मेरे आदर्श रहे, लोग उन्हें देवकी महाराज के नाम से जानते थे,जो जूदेव के गुरु रहे।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आप क्या करने जा रहे हैं? इस प्रश्न के जवाब में सीएम साय ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। जब मैं सांसद था तब पहली बार भारत सरकार में कौशल विकास मंत्रालय का गठन हुआ, युवाओं के कौशल विकास का काम शुरू हुआ, ताकि युवाओं के लिए नये अवसर पैदा किये जा सकें। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में ब्लाकवार आईटीआई को मजबूत करेंगे और नये ट्रेड शुरू करेंगे। मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने कहा है कि एक लाख पदों पर भर्ती करेंगे। पीएससी 2021 की परीक्षा की जांच का फैसला लिया गया है।
बीते वर्षों में लाई गई योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यदि ये योजनाएं छत्तीसगढ़ के हित में हों तो इन्हें बढ़ाएंगे। जशपुर को सुंदर बनाने के लिए क्या योजना है इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां पर पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं। यहां ऐसे जंगल है कि भीतर सूरज की रौशनी नहीं पहुंच पाती, बहुत अच्छे जलप्रपात है। इसके लिए हमने कलेक्टर जशपुर को निर्देशित किया है कि जशपुर में पर्यटन संबंधित अन्य गतिविधियों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें।
उन्होंने आगे कहा कि जशपुर में पहाड़ी कोरवा तीरंदाजी बहुत अच्छी करते हैं,। यहां आर्चरी एकेडमी बनाने की दिशा में काम करेंगे। उद्योग जगत के बारे में अपनी सोच बताते हुए सीएम साय ने कहा कि हमारे यहां खनिज संसाधन बहुत हैं। इसके दोहन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने की दिशा में कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक पांच ट्रिलियन तक पहुंच जाए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा राजिम कुंभ मेला, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुरू की तैयारी
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications