Chhattisgarh Rajim Kumbha: छत्तीसगढ़ का प्रयागराज माने जाने वाली धर्मनगरी राजिम में फिर से राजिम कुंभ शुरू होने वाला है। भाजपा की सरकार आने बाद पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसे बंद कर दिया गया था।

माना जा रहा है कि आगामी 22 फरवरी से राजिम कुंभ मेले की शुरुआत हो सकती है। राजिम कुंभ मेला 15 दिनों तक लगेगा। ज्ञात हो कि भाजपा की रमन सरकार में वर्ष 2006 में राजिम कुंभ मेले की शुरुआत हुई थी,जो लगातार 12 वर्ष तक चला,किंतु साल 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुंभ का नाम बदलकर राजिम माघी पुन्नी मेला कर दिया था।
अपनी पहली ही मैराथन बैठक में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा निर्णय लेते हुए राजिम में कुंभ मेले को भव्य तरीके से मनाने के साथ ही छत्तीसगढ़ की विरासत सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने ,मैनपाट, चैतुरगढ़ जैसे हिल स्टेशन में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉल रोड बनाने पर फैसला लिया है। जिससे बड़ी संख्या में टूरिस्ट छत्तीसगढ़ के सुंदर अद्भुत नजारों को आनंद आधुनिक सुविधाओं के साथ ले सकें। इसके साथ ही कक्षा 9वीं में सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में मुफ्त सायकल और 12वीं तक पाठ्य पुस्तकों के निःशुल्क वितरण के भी निर्देश दिए है।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ने सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कराने के लिए जरूरी प्रयास करने और राजिम कुंभ मेला की तैयारी के संबंध में जानकारी लेकर इसके आयोजन को भव्य बनाने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है । उन्होंने ने राजिम मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की बात कही है। उन्होंने अफसरों को छत्तीसगढ़ के मेला महोत्सव को बढ़ावा देने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि मेला को पर्यटन की तर्ज पर बढ़ावा मिल सके।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
