Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कबीरधाम, ग्राम कुसुमघटा में गुड़ उद्योग का किया शुभारंभ

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में आधुनिक एवं तकनीकी विधि से संचालित माँ रूखमणी गुड़ उद्योग का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद संतोष पाण्डेय एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उपस्थित रहे।

cg news

मुख्यमंत्री साय को संचालक चन्द्रशेखर वर्मा ने बताया कि यह गुड़ उद्योग नई तकनीकी विधि से संचालित है। इसकी पेराई क्षमता प्रतिदिन 1200 सौ क्विंटल है। इसमें सामान्य गुड़ उद्योग की तुलना में मजदूरी अथवा कुशल श्रमिक कम लगता है। सिर्फ 25 से 30 मजदूर एवं कुशल श्रमिक की मौजूदगी में गुड़ बनने का काम शुरू हो जाएगा।

इस तरह की आधुनिक एवं नई तकनीकी से संचालित गुड़ उद्योग जिले में 7-8 ही संचालित है। इसकी पेराई क्षमता अधिक होने के क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा साथ ही जिले में गुड़ उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के साथ डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बिसराम यादव, पवन साय, अजय जामवाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की उचित मूल्य दुकान में बढ़ेगी गुणवत्ता, मंत्री दयालदास बोले- अनाज की Quality नहीं किया जायेगा समझौता

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+