Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में नवाचारी रचनात्मक प्रयोग हेतु जिले के 18 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें शिक्षादूत के लिए 15 एवं ज्ञानदीप के 3 शिक्षक शामिल हैं।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को संस्कारित करने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों को बच्चों को ज्ञानरूपी संस्कार देकर गढ़ने का काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। यही बच्चे आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मंत्री वर्मा ने आगे कहा कि देश में ऐसे अनेक उदाहरण है जब शिक्षकों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और लगन को प्रोत्साहित करने के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उनकी पहल पर यह पुरस्कार शुरू किया गया था।
इस कार्यक्रम में शिक्षादूत से सम्मानित शिक्षकों को 5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि सहित प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं साल भेंट किया गया। इसी तरह ज्ञानदीप के लिए सम्मानित शिक्षकों को 7 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि सहित प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं साल मुख्य अतिथि के द्वारा भेंट किए गया । सम्मानित शिक्षकों में प्रधानपाठक भुनेश्वर प्रसाद चन्द्रा, प्रणिता वर्मा और परमानंद साहू और सहायक शिक्षकों में शालिनी कश्यप, सीमा जायसवाल, विजय सिंह पैकरा, तेजनाथ साहू, सुनीता जायसवाल, घनश्याम प्रसाद वर्मा, संध्या पैकरा, तानसेन कुर्रे, क्षिप्रा अग्रवाल, मेघा वर्मा, पीयूष रामपुरीक, संजू राम निर्मलकर शामिल हैं। इसी तरह ज्ञानदीप से सम्मानित हुए शिक्षकों में शिक्षक कुसुम बागड़े, हेम कुमार देवांगन और रमाशंकर साहू शामिल हैं।
यह भी पढ़े OPINION: छत्तीसगढ़ के किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी का संकल्प, साय सरकार ने बनाया विकास का रोड मैप,
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
