Chhattissgarh: छत्तीसगढ़ कृषि विभाग द्वारा चालू रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जाने वाले रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अफसर अपने-अपने इलाकों में खाद-बीज विक्रेता संस्थानों से रासायनिक उर्वरक, बीज और कीटनाशक औषधियों के नमूने ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रबी सीजन-2023-24 में अब तक जांच पड़ताल में बीज के 37 नमूने, रासायनिक उर्वरक के 03 तथा पौध संरक्षण औषधि के 18 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
संयुक्त सचिव कृषि के. सी. पैकरा ने जानकारी दी कि चालू रबी सीजन में बीज के 2000 उर्वरक के 700 तथा पौध संरक्षण औषधि के 510 नमूने लिए जाने का टारगेट है। विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अब तक बीज के 1765 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजकर परीक्षण कराया गया है। परीक्षण में 1569 नमूने मानक स्तर के तथा 37 नमूने अमानक लेवल के पाए गए हैं, जबकि 159 सैम्पल अभी परीक्षण की प्रक्रिया में हैं।
इसी प्रकार रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच और पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 582 नमूने विभिन्न संस्थानों से एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, अभी तक प्राप्त रपट में 39 नमूने मानक स्तर के और 03 नमूने अमानक स्तर के मिले हैं। 538 नमूने अभी जांच की प्रक्रिया में हैं। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग की तरफ से प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता की भी लगातार जांच कर रही है। जांच पड़ताल टीम ने अब तक कुल 341 सेम्पल अलग-अलग फर्मों से लिए हैं, जिसमें से 119 सैम्पल मानक स्तर के और 18 अमानक पाए गए हैं। 182 सैंपल फ़िलहाल जांच की प्रक्रिया में हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
