Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पुलिसकर्मियों को नए साल पर बड़ी सौगात दी है। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस-कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के लिए सुनश्चित करने के लिए कहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस अफसरों ने रोस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बुधवार की देर रात पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की एक बैठक में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी देने का फैसला किया गया है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधान आरक्षक और सब इंस्पेक्टर को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा मिलेगी, क्योंकि पुलिस विभाग की भी अपनी बेहद तकलीफें हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टी को एकर रोस्टर अभी बना नहीं है,इसके बनने के बाद साप्ताहिक अवकाश मिलना आरंभ हो जायेगा। इतना ही नहीं पुलिस विभाग में 6 हजार नए पदों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि आरक्षकों की भर्ती होने के बाद साप्ताहिक अवकाश मिलना शुरू होगा।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से 24 घंटे 7 दिन ड्यूटी करने वाले पुलिस वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें सप्ताह में एक दिवस की छुट्टी मिलेगी. जिससे उनका मानसिक तनाव कम हो जायेगा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गृह मंत्रालय संभालने के बाद पहली दफा पुलिस मुख्यालय पहुंचते ही गृहविभाग के अमले से कई मुद्दों पर चर्चा की है।
यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने रखा अपना विजन,कहा- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक कृषि परिदृश्य को करेंगे बेहतर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
