Chhattisgarh News: बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों का पुनरीक्षित अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि योजनाओं का निर्माण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरते जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार अधोसंरचनाओं के निर्माण के साथ ही युवाओं के विकास के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को केंद्र में रखते हुए विकास कार्य करने के साथ ही सतत संवाद स्थापित करने पर भी जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने अंदरुनी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को प्रतिभा संपन्न बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अधिक से अधिक खेल तथा सांस्कृतिक आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक कार्य करने तथा परगना स्तर पर आयोजित मेले-मंड़इयों के आयोजन के साथ ही देवगुड़ियों के निर्माण हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी जोर दिया।
केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि आधुनिकीकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि उपकरण के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने आयरनयुक्त पानी वाले क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हेतु कार्य करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने नदी किनारे विद्युतीकरण करते हुए किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही।
इस अवसर पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि कोंडागांव जिला पर्यटन की संभावनाओं से भरपूर है। यहां पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास कर रोजगार निर्माण का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां इको पर्यटन, वन पर्यटन, शिल्प सहित विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा इसी कड़ी में जिले के पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने इस दौरान जर्जर स्कूलों की तत्काल मरम्मत, अति जर्जर स्कूलों के ध्वस्त करने तथा आश्रम-छात्रावासों में पेयजल, शौचालय आदि आधारभूत सुविधाएं व्यवस्थित रुप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने सिटी बसों के पुनः संचालन के लिए पहल करने की जरुरत भी बताई।
इस बैठक में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सकल घरेलू उत्पाद को दुगुना करने का लक्ष्य रखा है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां के मूल निवासियों के विकास, उनकी प्रतिभा का सदुपयोग, युवाओं को रोजगार आदि के कार्य को प्रमुखता से किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान कोण्डागांव कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में 2023-24 में 55.10 करोड़ रुपए के 61 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में सरकार की योजनाओं का हर किसी को मिलेगा लाभ, अधिकारियों को मिला स्पष्ट निर्देश
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications