छत्तीसगढ़ में सरकार की योजनाओं का लाभ हर किसी तक पहुंचे इसके लिए सरकार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि योजनाओं का निर्माण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए।
जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरते जाने पर भी जोर दिया। साथ ही वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार अधोसंरचनाओं के निर्माण के साथ ही युवाओं के विकास के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया।

मंत्री ने कहा कि युवाओं को केंद्र में रखते हुए विकास कार्य करने के साथ ही सतत संवाद स्थापित करने पर भी जोर देने की आवश्यकता है। अंदरुनी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को प्रतिभा संपन्न बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अधिक से अधिक खेल तथा सांस्कृतिक आयोजन किया जाना चाहिए।
साथ ही केदार कश्यप ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक कार्य करने तथा परगना स्तर पर आयोजित मेले-मंड़इयों के आयोजन के साथ ही देवगुड़ियों के निर्माण हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि आधुनिकीकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि उपकरण के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर दिया।
जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक आज जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों का पुनरीक्षित अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सकल घरेलू उत्पाद को दुगुना करने का लक्ष्य रखा है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां के मूल निवासियों के विकास, उनकी प्रतिभा का सदुपयोग, युवाओं को रोजगार आदि के कार्य को प्रमुखता से किए जाने की आवश्यकता है।
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में 2023-24 में 55.10 करोड़ रुपए के 61 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी। आज 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों का निरीक्षण करके इसके अनुमोदन के लिए बैठक आयोजित की जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications