Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आईटीआई की तर्ज पर तकनीकी शिक्षा के लिए नए संस्थान खोले जायेंगे। राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने व्यापम के अधिकारियों से बैैठक में कहा कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए पहले आयोजित कर ली जाए। उन्होंने अफसरों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परीक्षा के पेपर लीक न हों और भर्ती परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को अग्निवीरों की भर्ती का कोटा बढ़ाए जाने के लिए आर्मी हेडक्वाटर को इस संबंध में जल्द अनुरोध पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई में उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड की शुरूआत की जाए, जिससे युवाओं को सरलता से रोजगार मिल सके।
शर्मा ने बैठक में कहा कि रोजगार कार्यालय से खाली पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी तरह रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार अभ्यर्थियों के डाटा के सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रोजगार मिल जाता है,उनके नाम सूची से हटा दिए जाए। इसी तरह इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलीटेक्निक के सेवा भर्ती नियम का अनुमोदन सामान्य प्रशासन विभाग से जल्द कराने के निर्देश आला अधिकारियों को दिए हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा, बैगा जनजाति परिवारों के लिए बनेगा पक्का मकान
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
