Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लिए बुधवार का दिन बेहद खास था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल शाम रायगढ़ में अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित अग्रोहा धाम का लोकार्पण किया। महाराज चक्रधर की नगरी माने जाने वाले रायगढ़ में अग्रोहा धाम का निर्माण 6.40 एकड़ में हुआ है। अग्रोहा धाम सर्व समाज के सामाजिक कार्याे के लिए उपलब्ध रहेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक इस भवन का संचालन अग्रोहा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। अग्रोहा धाम मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन है। इसका निर्माण रायगढ़ के जिंदल रोड रायगढ़ में वृंदावन कालोनी के सामने करवाया गया है। अग्रोहा धाम के लोकार्पण का यह गरिमामय कार्यक्रम लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य और सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की इस औद्योगिक धरती, सांस्कृतिक धरती, हस्तकला की धरती में आज भगवान अग्रसेन की कृपा से अग्रोहा धाम के रूप में इस भवन का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि रायगढ़ आर्थिक राजधानी भी है और जनजातीय क्षेत्र भी है। यहां के बहुआयामी, समतामूलक समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी सीएम साय की है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सीएम साय का राजनीतिक अनुभव, सहज कार्यशैली छत्तीसगढ़ राज्य को आगे लेकर जायेगा।
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि अग्रोहाधाम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की गरिमामय उपस्थिति में हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ 5 साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहाधाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है, इसका उपयोग सर्व समाज के लोग करेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी ट्रस्टियों और दानवीरों का आभार प्रकट किया ।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायगढ़वासियों से मेरा अटूट संबंध रहा है। 20 वर्ष तक आपने मुझे लोकसभा भेजा। आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे सीएम के रूप में काम करने का अवसर मिला है। सीएम साय ने कहा कि यहां अस्पताल बनाने के लिए शासन की ओर से हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वादे हमने मोदी की गारंटी के रूप में किया है, उसे पूरा करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में रायगढ़वासियों से मिले स्नेह और सम्मान के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने सभी का आभार जताया।
यह भी पढ़ें OPINION: मोदी की गारंटी पूरा करने में जुटे CM विष्णुदेव साय, जनता में छत्तीसगढ़ सरकार पर बढ़ा विश्वास
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
