Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे।

सीएम साय ने जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का 70.15 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, विकासखण्ड प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का 78.39 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य और बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का 36.84 लाख रूपए से नवीनीकरण कार्य, उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का 65.84 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
इसी तरह विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का 41.62 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का 51.27 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का 47.67 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य सहित कुल 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 07 विकासकार्याें का लोकार्पण किया गया।
यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने रखा अपना विजन,कहा- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक कृषि परिदृश्य को करेंगे बेहतर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
