Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल के किसानों को अब धान बेचने के लिए दूर जाना नहीं पड़ता है। उनके गांव के करीब ग्राम आमाबेड़ा में धान बेचने में आसानी हो रही है। वनांचल क्षेत्र कांकेर जिले के अंतागढ़ तहसील के ग्राम कोतकुड़ के किसानों की मांग पूरी होने से किसानों में खुशी की लहर है। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान उपार्जन केन्द्र को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की सुविधा दी है, जिसके कारण धान बेचने में किसानों को आसानी हो रही है।

इससे पहले ग्राम कोतकुड़ के किसानों का धान बेचने के लिए पंजीयन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मातला में हुआ था। किसानों ने बताया कि पहले उन्हें धान का परिवहन करने के लिए 45 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था और समय भी अधिक लगता था। किसानों ने जिला प्रशासन से नजदीक धान खरीदी की मांग की थी। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके गांव के करीब आमाबेड़ा गांव धान खरीदी केन्द्र में किसानों का खाता स्थानांतरित किया गया है, जो वहां से सिर्फ 05 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पंजीयन स्थानांतरित होने के बाद कोतकुड़ के सभी किसान 30 जनवरी से धान बेचने के लिए आमाबेड़ा खरीदी केन्द्र पहुंच रहे है। किसानों की सुविधा के लिए टोकन भी तत्काल दिया जा रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपनी मांग के पूर्ण होने पर धन्यवाद प्रेषित किया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में आज भी जारी रहेगी धान खरीदी, सीएम साय ने बढ़ाई थी धान खरीदी की अवधि
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
