Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में आज 4 फरवरी को भी किसानों से धान खरीदी की जाएगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का 4 फरवरी को अंतिम दिन है। आज रविवार होने के बावजूद भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी 2024 तक बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.67 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 70 हजार 612 किसानों से 03 फरवरी 2024 तक 144 लाख 67 हजार 644 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 68 हजार 668 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 96 लाख 98 हजार 715 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के युवाओं का इंतज़ार खत्म, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को, समय-सारिणी जारी
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
