Chhattisgarh: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रविवार को कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ 290 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव-दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने जा रहे वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने विवाहित जोड़ों को 21-21 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अभिभावक और बेटियों की पिता की चिंता दूर हो रही है। आने वाले वर्षाे में सामूहिक विवाह को और आगे बढ़ाएंगे जिससे अधिक से अधिक बेटियों की शादी हो सके।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नव विवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में वैवाहिक खर्च में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बहुत कारगर है। इस योजना का लाभ सामाज के आर्थिक रूप से कमजोर सभी परिवारों को लेना चाहिए। प्रदेश के कई समाज अब सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसमें अनावश्यक खर्च में कमी होती है और माता-पिता पर अतिरिक्त भार भी नहीं आता। इससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा से वंचित ना करें। क्योकि बेटियां शिक्षित होती हैं, तो शादी के बाद दो परिवारों को शिक्षित करती है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: गृहमंत्री विजय शर्मा की सौगात, पुलिस आवासीय कॉलोनी में शुरू हुआ कैंटीन
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
