Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के पुलिस कॉलोनी अमलीडीह प्रवास के दौरान पुलिस परिवारजनों के द्वारा अमलीडीह कॉलोनी में पुलिस कैंटीन खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा पुलिस मुख्यालय को पुलिस परिवारजनों की मांग पर आवश्यक कार्यवाही यथा शीघ्र करने के निर्देश दिए गए थे। उपमुख्यमंत्री (गृह विभाग) के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक, रायपुर एवं सेनानी चौथी वाहिनी छसबल को तत्काल पुलिस कैंटीन खोलने के निर्देश एवं अनुमति दी गई।

रविवार को पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ पुलिस कैंटीन का उद्घाटन अमरेश कुमार मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर के मुख्य आतिथ्य में संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक रायपुर, योगेश पटेल सेनानी चौथी वाहिनी माना की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
पुलिस आवासीय परिसर में निवासरत 1080 परिवार के द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर, पुलिस अधीक्षक रायपुर, सेनानी चौथी वाहिनी माना एवं पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सुविधा को प्रदान किए जाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि कल्याणकारी कार्य के दौरान हम सभी परिवारों को एक दूसरे परिवार का ख्याल रखना चाहिए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए एक दूसरे के बच्चों को सही मार्गदर्शन देना चाहिए।
हम सभी को मिलकर ऐसी भावना का विकास करें तो यह सभी के लिए अत्यंत प्रभावी एवं कल्याणकारी कदम होगा। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर द्वारा पुलिस एवं पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा बेहतर गाइडिंग करने वाले सदस्य को प्रत्येक माह पुरस्कार दिए जाने की बात कही। उन्होंने पुलिस परिवार से कहा कि कैंटीन के खुलने से बाजार दर से कम मूल्य में सामान प्राप्त होंगे जो राशि बचेगी उसका परिवार के हित में सदुपयोग करें।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना पर करेगी शीघ्र फैसला,कबीरधाम में बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
