Chhattisgarh: रायगढ़ के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल से शहर के विभिन्न खेल मैदानों को संवारने और बेहतर खेल सुविधाएं मुहैय्या कराने के उद्देश्य से 3.67 करोड़ की लागत से खेल अधोसंरचना तैयार होने जा रही है। रायगढ़ शहर में पहली बार युवाओं के रुचि को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बॉक्स क्रिकेट कोर्ट बनाए जायेंगे। रायगढ़ शहर के 8 मैदान एवं नगर पंचायत पुसौर के 01 मैदान सहित कुल 9 स्थानों में यह बॉक्स क्रिकेट कोर्ट तैयार किया जाएगा। जिसमें रात में भी खिलाडिय़ों के प्रेक्टिस करने के लिए लाईट के साथ सॉफ्टवेयर बेस्ड स्पॉट बुकिंग की सुविधा होगी। इसी तरह 10 जगहों पर बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे।

इस जिसमें प्रमुख रूप से शहर के संजय मैदान रामभांठा, रामलीला मैदान, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान, रायगढ़ स्टेडियम बोइरदादार, नटवर स्कूल मैदान जैसे स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही विभिन्न खेल मैदानों में बाउंड्रीवाल भी तैयार किए जायेंगे। इसके लिए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी। डीएमएफ मद से उक्त कार्य करवाए जायेंगे। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने गत दिवस रायगढ़ प्रवास के दौरान इन खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को निर्देश देते हुए कहा कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाए। जिससे शहर के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को इन सभी सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।
स्वीकृत कार्यों में संजय मैदान रायगढ़ में 49.80 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल फेसिंग लाईट आदि निर्माण कार्य, संजय मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह रामलीला मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, पालीटेक्निक कालेज मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, कौहाकुंडा स्कूल मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट निर्माण कार्य, छातामुड़ा स्कूल मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, रायगढ़ स्टेडियम मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, नटवर स्कूल मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, हाईस्कूल गोरखा में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, नगर पंचायत पुसौर में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट, एलईडी लाईट सहित निर्माण कार्य शामिल है।
इसी तरह हाईस्कूल गोरखा में 28 लाख रुपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन सोनूमुड़ा में 10.10 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन इंदिरानगर में 6.50 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन, बोईरदादर में 2.70 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य शामिल है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: रायगढ़ में बनेंगे हॉर्टिकल्चर कॉलेज, इंडोर स्टेडियम, मंत्री ओपी चौधरी ने दी जानकारी
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
