Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज पशुधन विकास विभाग द्वारा विकासखंड रायगढ़ के ग्राम जुड़ा में नेशनल लाइवस्टॉक मिशन अन्तर्गत आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला, उत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में शामिल हुए।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किसानो एवं पशु पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि धान के फसल से अधिक कमाई उद्यानिकी फसलों में है, किसानों को धान का पैसा मिल ही रहा है, तो हमें यह सोचना होगा कि धान से अधिक कमाई किस फसल या कार्य में है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं केले की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे है। उन्होंने किसानों को अन्य उद्यानिकी फसलों की ओर ध्यान देने की बात कही, जिससे कृषकों के जीवन में बदलाव आए और आगे बढ़े।
वित्त मंत्री चौधरी ने मत्स्य पालकों के जीवन में आए बदलाव को किसानों के साथ साझा करते हुए किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया। इसी प्रकार पशुपालन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन से भी आज बहुत सारे लोगों की जिंदगी बदल चुकी हैं। अच्छी ब्रीड के गाय के पालन करने और तकनीक का उपयोग करने से ही हमें सफलता मिलेगी। इसलिए पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि देश दुनिया में जितने भी तकनीक है। वह तकनीक हमारे किसान भाइयों तक पहुंचाए। विभाग के साथ हमारी भी उतनी ही जिम्मेदारी है कि हम नई तकनीकी एवं ब्रीड, कार्यों की जानकारी लेने विभाग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम माह में दो से तीन बार जिले की विभिन्न क्षेत्रों में होने चाहिए ताकि किसानों का उसका लाभ मिले। कृषि के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी काफी बढ़ चुकी है, जिससे अच्छी आय प्राप्त कर हमें अपने जीवन में बदलाव लाना चाहिए।
वित्त मंत्री चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केलो डैम का पानी किसानों के खेतो तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है, साथ ही सपनाई डैम का पानी भी जल्द किसानों के खेत तक पहुंचेगा। रायगढ़ में हॉर्टिकल्चर कॉलेज, इंडोर स्टेडियम जैसे कार्य बजट प्रावधान में रखे गए हैं। हमें सब मिलकर समर्पित भाव से कार्य करना होगा तभी विकास होगा। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत जुर्डा में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 2 शेड निर्माण का शिलान्यास किया।
विभाग द्वारा विभिन्न पशु-पक्षी तथा गाय के प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का वित्त मंत्री चौधरी ने अवलोकन किया, जहां विभाग द्वारा संकर बछिया, दुधारू गाय, स्वास्थ्य बछड़ा, बैल जोड़ी भैसा, भैंस, मुर्गा, बतख, जापानी बटेर, बकरा-बकरी, भेड़, सुकर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।
आयोजित कार्यक्रम में पौष्टिक हरा चारा में हाइब्रीड नेपियर, अजोला तथा बरसीम का प्रर्दशन किया गया। इसी प्रकार एकीकृत कृषि प्रणाली के संबंध में बताया गया कि किस प्रकार पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं कृषि कार्य को एकीकृत कृषि के रूप में एक साथ किया जा सकता है। जिसमें कम लागत में संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर परंपरागत खेती से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही इसमें एक फार्मिंग सिस्टम का बायो बेस्ट एवं बाय प्रोडक्ट दूसरे फार्मिंग सिस्टम के लिए कैसे संसाधन का कार्य करता है। इस दौरान पशु चारा संरक्षण विधि में जानकारी दी गई, जिसमे हे चारा, पैरा यूरिया उपचार सायलेज उपचार की विधियों की जानकारी दी गई कि किस प्रकार सूखे चारे का उपचार कर पशुओं के लिए स्वादिष्ट, पौष्टिक चारा उपलब्ध करवाया जा सकता हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शुरू होगी कृषक उन्नति योजना, साय कैबिनेट ने लिया फैसला
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications