Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर साहू समाज के पदाधिकारियों ने गौ-पालक एवं गौ-रक्षक के विशेष परिधान और खुमरी पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में मछली पालन और उद्यान विभाग की हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामग्री और हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सासंद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम कुरुवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी में आप लोगों ने विश्वास किया है और जो वादा किया है उसे पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल के गठन हुए ढाई महीना हुआ है और इतने कम समय में मोदी के गारंटी को पूरा भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर 02 वर्ष के बकाया धान के बोनस की राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में हस्तांरित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल के मान से 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। इस वर्ष 24 लाख 72 हजार किसानों ने धान को समर्थन मूल्य में बेचा है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य की राशि किसानों के खाते में चली गई है और अब अंतर की 970 रुपए प्रति क्विंटल की राशि जल्द दी जाएगी, 24 लाख 72 हजार किसानों खाते में 13 हजार करोड़ की राशि का हस्तांतरण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को 70 लाख 14 हजार महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वादों को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री के आगमन के लिए जिलेवासियों के तरफ से अभिनन्दन और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और उन्हीं के कारणों से आज 118 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन हुआ है। सामाजिक सम्मेलन को सासंद संतोष पांडेय, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू सहित समाज के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने कबीरधाम को दी बड़ी सौगात, 118.24 करोड़ रूपए के विकासकार्यों का किया लोकार्पण
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
