Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर जिले के विकास के लिए 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री साय से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप जिले के समग्र विकास के लिए विशेष अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री साय ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन से पहले कर्मा मैदान परिसर में विधि-विधान से पूजा की और प्रदेश वासियो को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सासंद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में मछली पालन और उद्यान विभाग की हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामाग्री का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता एवं जलाशय की नहर विस्तारीकरण के लिए 107 करोड़ 07 लाख 94 हजार रूपए की लागत से कुल 09 कार्यां का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 84 करोड़ 70 लाख 72 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की बोरोदाखुर्द जलाशय योजना का निर्माण कार्य, 13 करोड़ 94 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कवर्धा की सरोदा मध्यम जलाशय अंतर्गत अगरी माईनर का रिमाडलिंग एवं विस्तारीकरण कार्य, 6 करोड़ 10 लाख 69 हजार रूपए की लागत से भाटकुंडेरा (ठाठापुर) व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की सोनझरी जलाशय योजना के आरबीसी एवं एलबीसी के नहर लायनिंग कार्य, 2 करोड़ 43 लाख 49 हजार रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला की सरईपतेरा व्यपवर्तन योजना के गेट सुधार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 97 लाख 27 हजार रूपए की लागत से छीरपानी मध्यम जलाशय अंतर्गत छीरपानी एवं निरीक्षण कुटीर का जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख 49 हजार रूपए की लागत से सुखानाला व्यपवर्तन का जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 43 हजार हजार रूपए की लागत से राजपुर व्यपवर्तन कार्य प्रारंभ से 5000 मीटर तक कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 31 हजार रूपए की लागत से बेल्हरी जलाशय के शीर्ष कार्य एवं मुख्य नहर का मरम्मत, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य लंबाई 6200 मीटर के कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंडी मद अंतर्गत 11 करोड़ 03 लाख 22 हजार रूपए की लागत से 143 विकास कार्य और निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने 6.50-6.50 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत कल्याणपुर में दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications