Jharkhand: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 2024-25 के बजट में गांव, कृषि, किसान, रोजगार, नौजवानों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस करेगी। सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बजट 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में आगामी बजट में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन राशि, स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस किए जाने का निर्देश दिए।

सीएम हेमंत सोरेन ने अफसरों से कहा कि पूरे झारखंड वासियों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एक बढ़िया बजट तैयार करें। बजट में जनकल्याण और संपूर्ण विकास पर जोर रहना चाहिए। झारखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सीएम सोरेन कहा कि झारखंड कई क्षेत्रों में तेज गति से प्रगति भी कर रहा है। गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर फोकस करके जन कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बजट में रोजगार और स्वरोजगार के प्रावधानों में वृद्धि पर जोर दें। आगामी समय में भी इन्हें और मजबूत किए जाने के लक्ष्य के साथ कार्ययोजनाएं हमारी सरकार बना रही है।
इस बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट 2024-25 में गरीब कल्याण हमारी सरकार का लक्ष्य है। झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति दिलाने हम आगे बढ़ रहे हैं। सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, मनरेगा के लिए प्रावधान , रोजगार तथा स्वरोजगार बढ़ाने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, बच्चों के पोषण में सुधार समेत अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें झारखंड में सीएम फेलोशिप की घोषणा, छात्रों को हर महीने 25 हजार देगी हेमंत सोरेन सरकार
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications