Jharkhand: झारखंड सरकार राज्य के छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सीएम फेलोशिप योजना लेकर आयी है। इसके योजना के माध्यम से झारखंड के सरकारी या गैर सरकारी विवि में अनुसंधान को बढ़ावा देने की योजना है। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत पीएचडी करने वाले यूजीसी नेट / सीएसआईआर नेट पास छात्रों को 25 हजार प्रतिमाह और झारखंड पात्रता परीक्षा पास छात्रों को 22500 रुपये हर महीने चार साल तक दिये जाएंगे। इस योजना से प्रतिवर्ष कुल 1000 विद्यार्थीयों को लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ग्रेजुवेशन स्तर पर 1500 रुपये प्रति माह, स्नातकोत्तर स्तर पर एक सेमेस्टर की अधिकत्तम अवधि के लिए 2000 रुपये हर महीने की शिक्षण सहायता दी जायेगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार
पुरवार ने अन्य योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत छात्रों को उच्च मान्यता प्राप्त शीर्ष 100 या समग्र श्रेणी में शीर्ष 200 या नैक ए या इससे उच्च मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के लिए 4 % वार्षिक साधारण ब्याज की रियायती दर पर 15 लाख तक का शिक्षा ऋण प्रदान किया जाएगा। उपुरवार ने आगे कहा कि अगले सत्र से इस योजना का लाभ छात्रों को मिलने लगेगा। दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 500 करोड़ रुपए ऋण उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने जानकारी दी कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना का फायदा नए सत्र से मिलने लगेगा।
यह भी पढ़ें झारखंड: गरीब और कच्चे घरों में रहने वाले नहीं रहेंगे बेघर, हेमंत सोरेन सरकार दे रही मुफ्त आवास
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications