Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को बिलासपुर में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया। वितरित नए राशन कार्ड से 1 मार्च से उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न मिलेगा। उप मुख्यमंत्री साव ने बिलासपुर शहर सहित तखतपुर एवं बिल्हा विकासखंड के 50 से अधिक महिला हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित कर शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि आगामी 8 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जब से नई सरकार बनी है, तब से मोदी जी की गारण्टी के अनुरूप जनहित में बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। नई सरकार के गठन के 13 दिन बाद हमने 25 दिसम्बर को किए गए वादे के अनुरूप 3716 करोड़ की राशि किसानों के खातों में डाली। इन योजनाओं से लोगों की आमदनी बढ़ी है और उनके जीवन स्तर में बदलाव परिलक्षित हो रहा है। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस दौरान मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले में पांच लाख 38 हजार 311 राशन कार्ड हैं। इनमें से अब तक चार लाख 55 हजार कार्ड नवीनीकृत हो चुके हैं। वहां कुल राशन कार्ड के 85 प्रतिशत का नवीनीकरण किया जा चुका है। राज्य सरकार ने बचे हुए हितग्राहियों को मौका देते हुए आगामी 15 मार्च तक नवीनीकरण की तिथि बढ़ा दी है। नए राशन कार्ड के मुख पृष्ठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल के फोटो हैं। कार्ड में वन नेशन वन राशन कार्ड, ईपॉश मशीन, लोक सेवा गारण्टी-2011, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, फोर्टिफाईड चावल, शिकायत एवं निवारण संबंधी जानकारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड, मंत्री बृजमोहन ने की घोषणा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
