UP News: यूपी सरकार ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने धान खरीद मामले में इतिहास रच दिया है। धान खरीद का रिकॉर्ड टूट गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभी भी धान खरीद जारी है।
सीएम योगी ने साफ निर्देश दिया है कि जब तक एक भी किसान का धान बचा रहेगा, खरीद जारी रहेगी। साथ ही किसानों को क्रय क्रेंद्रों पर कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सबसे खास बात है कि किसानों को समय से भुगतान किया जा रहा है।

7 लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान खरीद
अब तक 7 लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान खरीद हुई है। किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीद के लिए दो तरह का समर्थन मूल्य तय किया गया है। सामान्य धान का 2183 रुपये और ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
5160 से अधिक क्रय केंद्रों से धान की खरीद
अब तक 5160 से अधिक क्रय केंद्रों से धान की खरीद की गई है। कल यानी सोमवार तक 4962313.13 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है। इससे किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है।
29 फरवरी तक धान बेच सकेंगे किसान
किसान 29 फरवरी तक क्रय केंद्र पर अपना धान खरीद बेच सकेंगे। जो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
यह भी पढ़ें- श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में योगी सरकार की बड़ी तैयारी, सरयू में चलेगी वाटर मेट्रो
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
