श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में योगी सरकार की बड़ी तैयारी, सरयू में चलेगी वाटर मेट्रो
UP News: अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी सरकार सरयू नदी में वाटर मेट्रो चलाएगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री अयोध्या जी में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही यहां प्रदेश सरकार अब सरयू में वॉटर मेट्रो चलाएगी।

संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक चलेगी वाटर मेट्रो
बता दें कि पर्यटन को बढ़ावा देने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वॉटर मेट्रो का संचालन किया जाएगा। वाटर मेट्रो अयोध्या धाम के संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- UP News: 'मुद्रा लोन योजना से सशक्त हो रहीं नारी', CM योगी बोले- 44 करोड़ से अधिक लोन का वितरण


Click it and Unblock the Notifications