UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मुद्रा लोन से भारी संख्या में नारी सशक्त हो रही हैं। जहां नारी सशक्त हो रही हैं, वहीं देश भी आत्मनिर्भर बन रहा है।
सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुद्रा योजना के अंतर्गत 44 करोड़ से अधिक लोन का वितरण किया गया है। खास बात है कि इसमें से लगभग 70 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ये है मोदी की गारंटी है।

तीन चौथाई महिलाओं ने लिया लोन
इसके साथ ही सीएम योगी ने तभी तो सब मोदी को चुनते हैं हैशटैग शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। खासतौर से मुद्रा लोन योजना से लोग अपना व्यापार स्टार्ट कर रहे हैं और सशक्त हो रहे हैं। इस मुहिम में महिलाएं बहुत आगे हैं।
महिलाओं के साथ देश बन रहा आत्मनिर्भर
इस योजना के अंतगर्त पीएम मोदी ने 44 करोड़ से अधिक रुपये का वितरण किया है। जिसमें से करीब तीन चौथाई लोन महिलाओं ने लिया है। महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सशक्त हो रही हैं। इसके साथ ही देश को आत्मनिर्भर बना रही हैं। सीएम योगी ने इसके लिए एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के तहत मुद्रा लोन योजना को बखूबी समझाया गया है।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी 28 फरवरी को नगर निगम की 116.08 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण


Click it and Unblock the Notifications