भारतीय स्टेट बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एटीएम से पैसा निकालने के नियम को लेकर अच्छी खबर है। जैसा कि हर बैंक ने अपने डेबिट/एटीएम कार्ड से एक दिन में निकाले जा सकने वाले कैश की एक सीमा तय की हुई
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एटीएम से पैसा निकालने के नियम को लेकर अच्छी खबर है। जैसा कि हर बैंक ने अपने डेबिट/एटीएम कार्ड से एक दिन में निकाले जा सकने वाले कैश की एक सीमा तय की हुई है। एसबीआई भी इन बैंकों में शामिल है। लेकिन आप इस डेली विदड्रॉल लिमिट से ज्यादा भी कैश एसबीआई एटीएम से निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको योनो एप की मदद लेनी पड़ेगी। आपको बता दें कि एसबीआई योनो एप की मदद से बिना कार्ड एसबीआई एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं। जानकारी दें कि एप के योनो कैश फीचर के जरिए ऐसा होता है। फिलहाल योनो कैश और एसबीआई डेबिट कार्ड दोनों के लिए एटीएम से पैसे निकालने की सीमा अलग-अलग है। लिहाजा एसबीआई कस्टमर्स डेबिट कार्ड की डेली विदड्रॉल लिमिट और योनो कैश की विदड्रॉल लिमिट दोनों का अलग-अलग फायदा ले सकते हैं। SBI ने लॉन्च किया नया क्रेडिट कार्ड, जानें कितनी तरह की मिलेगी छूट ये भी पढ़ें
जानें एसबीआई के 7 डेबिट कार्ड से रोज कितनी निकासी कर सकते
एसबीआई क्लासिक और मैस्ट्रो कार्ड
बैंक ने 31 अक्टूबर 2018 से क्लासिक और मैस्ट्रो डेबिट कार्ड पर एटीएम से डेली कैश निकासी की मैक्सिमम लिमिट को 40000 रुपये से घटाकर 20000 रुपये कर दिया है। वहीं मिनिमम लिमिट 100 रुपये है।
एसबीआई सिल्वर इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इस कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 40000 रुपये रोज निकाले जा सकते हैं। हालांकि ये लिमिट देश के बाहर विभिन्न एटीएम और देशों में अलग-अलग रहेंगी।
एसबीआई ग्लोबल इंटरनेशनल और एसबीआई माय कार्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इन दोनों कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 40000 रुपये रोज निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 40000 रुपये तक के बराबर की वहां की करेंसी निकाली जा सकेगी। अलग-अलग एटीएम में मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट में भिन्नता हो सकती है।
एसबीआई के इन कार्ड के बारे में जानें
एसबीआई गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इस कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 50000 रुपये रोज निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 50000 रुपये तक के बराबर की वहां की करेंसी निकाली जा सकेगी। अलग-अलग एटीएम में मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट में भिन्नता हो सकती है।
एसबीआई प्लैटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
बात करें एसबीआई प्लैटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड कि तो इस कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 1 लाख रुपये रोज निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 1 लाख रुपये तक के बराबर की वहां की करेंसी निकाली जा सकेगी। अलग-अलग एटीएम में मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट में भिन्नता हो सकती है।
एसबीआई मुंबई मेट्रो कॉम्बो कार्ड
वहीं मुंबई मेट्रो कॉम्बो कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 40000 रुपये रोज निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 40000 रुपये तक के बराबर के अमेरिकी डॉलर निकाले जा सकेंगे। अलग-अलग एटीएम में मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट में भिन्नता हो सकती है।
एसबीआई योनो कैश कैश निकासी सीमा
बता दें कि योनो कैश के तहत कस्टमर 500 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक एक दिन में एक खाते से निकाल सकते हैं, हालांकि यह निकासी 500 रुपये के मल्टीप्लाई में होनी चाहिए और प्रति ट्रांजेक्शन 10000 रुपये ही निकाले जा सकेंगे।
योनो कैश सुविधा के जरिये कैसे निकालें पैसा
एसबीआई योनो एप डाउनलोड करें। इसके बाद नेटबैकिंग यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। एक्टिव यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद दोबारा लॉगिन पर क्लिक कीजिए। अब आपको एसबीआई योनो डैशबोर्ड नजर आएगा, यहां पर अकाउंट की सारी जानकारी मिल जाएगी। अब कार्ड के बिना कैश निकालने के लिए लिए वेबसाइट में नीचे की ओर 'माई रिवार्ड्स' सेक्शन में स्क्रॉल करें। यहां पर 6 आप्शन योपो पे, योनो कैश, बिल पे , प्रोडक्ट, शॉप, बुक और ऑडर जैसे विकल्प नजर आएंगे। इनमें से आपको योनो कैश टैब पर क्लिक करना है।
बिना डेबिट कार्ड या बिना योनो ऐप के जरिये भी यह ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। ट्रांजेक्शन के लिए 6 अंकों का योनो कैश पिन दर्ज करके योनो वेबसाइट के जरिये नकद निकासी का प्रोसेस शुरू करें। इस सर्विस में दो तरह से पुष्टि की जाती है पहला 6 अंकों का नकद पिन, जिसे आपको वेबसाइट पर बनाना होगा। दूसरा आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए 6-अंकों का रेफरेंस नंबर मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
