ज्यादातर लोग बैंक अकाउंट खोलने के लिए बैंक की शाखा में जाते हैं। लेकिन अगर आप घर बैठे बैंक अकाउंट खोलवाना चाहते है तो ये खबर जरुर पढ़ें।
नई दिल्ली: ज्यादातर लोग बैंक अकाउंट खोलने के लिए बैंक की शाखा में जाते हैं। लेकिन अगर आप घर बैठे बैंक अकाउंट खोलवाना चाहते है तो ये खबर जरुर पढ़ें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने कस्टमर्स के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आई है, जिससे ग्राहक घर बैठे आसानी से अपना बैंक अकाउंट ऑनलाइन खोल सकते हैं। SBI ग्राहकों को मिला बड़ा तोहफा, बिना कार्ड के ही कर सकेंगे पेमेंट ये भी पढ़ें

ऑनलाइन डिजिटल बैंक अकाउंट खोलना हुआ आसान
अच्छी बात तो ये है कि अकाउंट खुलवाने के लिए ग्राहकों को अब बैंक का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, एसबीआई ने ग्राहकों को यह सुविधा अपने योनो एप के माध्यम से दी है। इसके तहत कोई भी कस्टमर एसबीआई योनो एप डाउनलोड करके आसानी से अपना ऑनलाइन डिजिटल बैंक अकाउंट खोल सकता है और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।
ऑनलाइन डिजिटल बैंक अकाउंट खोलने का तरीका
- ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में एसबीआई योनो एप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। योनो एप ओपन करने पर आपको दो विकल्प दिखेंगे, एक है न्यू टू एसबीआई और दूसरा होगा एक्जिस्टिंग कस्टमर, आप न्यू टू एसबीआई ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद अप्लाई नाउ पर क्लिक करके नेक्सट बटन पर क्लिक करें और इसके बाद जो ऑप्शन आएगा वहां पर भी नेक्सट पर ही क्लिक करें।
- इस तरह एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस डालकर नेक्सट बटन पर पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको स्मार्टफोन और ईमेल पर एक ओटीपी आएगा, इसे एंटर कर नेक्सट बटन पर टैप करें। दोनों ओटीपी डालने के बाद टिक मार्क करके पैन कार्ड नंबर डालकर नेक्सट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद डिक्लेरेशन पर जाकर नेक्सट बटन पर क्लिक करें, अब आपसे आईडी प्रूफ मांगा जाएगा। इनमें आधार या कोई भी मान्यता प्राप्त पहचान पत्र सिलेक्ट कर सकते हैं।
- अगर आपने आधार सिलेक्ट किया है तो आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद एड्रेस प्रूफ सलेक्ट करना होगा। अगर आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ एक ही है तो सेम अज पर क्लिक करके नेक्सट पर क्लिक करें।
अकाउंट खोलने पर देनी होगी सारी पर्सनल डिटेल
बता दें कि जब आप अकाउंट ओपेन करते है तो इसके बाद आपसे कुछ पर्सनल डीटेल मांगी जाएगी, जिसे भरना होगा। इसके बाद आपको नया पासवर्ड एंटर करने का ऑप्शन मिलेगा। यहां आप अपनी मर्जी से कोई भी पासवर्ड डाल सकते हैं। पासवर्ड डालने के बाद आपको अपना पूरा एड्रेस डालना होगा। यहां वही एड्रेस डालें जो आपकी आईडी कार्ड में है।
इसके बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इसके लिए आप नई सेल्फी भी खींच सकते हैं। अगले स्टेप में आपको अपनी सालाना कमाई की जानकारी देनी होगी और क्वालिफिकेशन सिलेक्ट करना होगा। इसके साथ ही रिलिजन और मैरीटल स्टेटस फिल करके अपने माता-पिता का नाम डालना होगा।
नॉमिनी मेंशन करना बेहद अनिवार्य
इसके बाद आपको नॉमिनी का नाम और उससे रिश्ता डालना होगा। इसके साथ ही नॉमिनी का एड्रेस भी डालना होगा। इसके बाद आपको बैंकिंग सर्विस सिलेक्ट करनी होगी। अगर आप इंटरनेट बैंकिंग चाहिए तो फुल ट्रांसजेक्शन को सिलेक्ट करें। अगर एसएमएस अलर्ट सर्विस और चेक बुक चाहिए तो उसके ऑप्शन के आगे टिक कर दें। अब आपको डेबिट कार्ड सिलेक्ट करना होगा, यहां आप डोमेस्टिक सिलेक्ट करेंगे और कार्ड वेरिएंट में सिल्वर सिलेक्ट करना होगा। उसके बाद जो नाम आप डेबिट कार्ड पर चाहते हैं वह एंटर करें और टर्म एंड कंडीशन पढ़कर टिक कर दें। सारी प्रक्रिया होने के बाद अंत में आपके स्मार्टफोन पर एक ओटीपी आएगा, इसे एंटर करने के बाद आपका एप्लीकेशन कंप्लीट हो जाएगा।
डेबिट कार्ड लेने के लिए बताना होगा रेफरेंस कोड
योनो एप से बैंक अकाउंट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको एक रेफरेंस कोड दिया जाएगा। 15 दिन के अंदर आपको अपने पास की एसबीआई ब्रांच में जाकर यह रेफरेंस कोड बताना होगा और ऐड्रस प्रूफ की कॉपी ले जानी होगी। इसके बाद बैंक आपको हाथों-हाथ डेबिट कार्ड और पासबुक दे देगी। इस डिजिटल अकाउंट का ई-स्टेटमेंट हर महीने आपके ईमेल पर भेजा जाएगा।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications