ट्रेन से आप भी अकसर यात्रा करते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रेलवे मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेनों में किराये पर छूट देता है।
नई दिल्ली: ट्रेन से आप भी अकसर यात्रा करते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रेलवे मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेनों में किराये पर छूट देता है। जानकारी दें कि छूट वाले पुरुष की उम्र 60 वर्ष जबकि महिला की उम्र 58 वर्ष होगी तो उसे किराये में छूट मिलेगी। आईआरसीटीसी के अनुसार, पुरुषों को 40% और महिलाओं को 50% तक छूट मिलेगी। IRCTC वैष्णो देवी यात्रा के लिए लेकर आया सस्ता टूर पैकेज, जल्दी करें
लाभ उठाने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य
इस बात का ध्यान दें कि न्यूनतम 60 वर्ष के पुरुष वरिष्ठ नागरिक और न्यूनतम 58 वर्ष की महिला वरिष्ठ नागरिक आईआरसीटीसी ई-टिकटिंग वेबसाइट www.irctc.co.in पर वरिष्ठ नागरिक रियायत का लाभ सही उम्र बताकर ले सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक रियायत का लाभ उठाने वाले यात्रियों को यात्रा करते समय अपनी सही उम्र बताने के लिए पहचान पत्र साथ रखना होगा। बता दें कि वरिष्ठ नागरिक रियायत का लाभ उठाने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष कर दी गई है। रियायत का लाभ तब मिलेगा जब वरिष्ठ नागरिक इसकी मांग करेंगे, बिना मांगे यह छूट डिफ़ॉल्ट नहीं मिलती।
वरिष्ठ नागरिक फॉर्म में "पूर्ण छूट" का कर सकते चयन
वरिष्ठ नागरिकों रिजर्वेशन फार्म भरते समय चेकबॉक्स पर क्लिक करके छूट की मांग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार, टिकट बुक करते समय यदि वरिष्ठ नागरिक की ओर से रियायत का विकल्प नहीं चुना गया है तो उसे रियायत नहीं दी जाएगी। एक बार अगर टिकट मिल गया है तो फिर फिर इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता है और किराया का अंतर भी वापस नहीं किया जाएगा। रियायत पाने वाले वरिष्ठ नागरिक फॉर्म में "वरिष्ठ नागरिक रियायत के विकल्प" के तहत "पूर्ण छूट" का चयन कर सकते हैं।
ट्रेन छूटने पर ऐसे मिलेगा रिफंड
दूसरी तरफ आपको ये भी बता दें कि अब ट्रेन छूटने पर रिफंड मिलेगा। आपको बता दें कि अगर आप कनेक्टिंग ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो आपको दोनों ट्रेनों के पीएनआर को लिंक करना होगा। इससे अगर आपकी दूसरी ट्रेन छूट भी जाती है तो आप टिकट कैंसिल करके रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जानें कैसे करना होगा लिंक
1- आईआरसीटीसी की मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करने पर कनेक्टिंग जर्नी बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा।
2- 'कनेक्टिंग जर्नी बुकिंग' विकल्प चुनने पर आपको ये देखना होगा कि जहां जाना है वहां कौन-कौन सी ट्रेन जाती है।
3- ट्रेन में सीट की उपलब्धता होने के हिसाब से अपना टिकट बुक कर लें।
4- इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि जिन दो पीएनआर को आप लिंक करना चाहते हैं वो दोनों एक ही आईडी से बुक होने चाहिए।
5- अपना ट्रेन सेलेक्ट करने के बाद आप "Book Now" विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद आपको कनेक्टिंग पीएनआर नम्बर का विकल्प मिलेगा इस पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications