आप वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है। आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी दर्शन का काफी बेहतरीन प्लान लेकर आया है।
नई दिल्ली: आप वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है। आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी दर्शन का काफी बेहतरीन प्लान लेकर आया है। 27 नवंबर से शुरू हो रही इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी करीब 6 हजार रुपए का प्लान लेकर आया है, जिसमें आपकी टिकट से लेकर घर आने तक पूरा खर्च शामिल होगा। आपको भी बता दें कि इस पैकेज के बारे में
महज 5980 रुपए में करें रेलवे वैष्णोदेवी की यात्रा
इंडियन रेलवे माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए काफी सस्ता और अच्छा टूर पैकेज लेकर आया है। जानकारी दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार महज 5980 रुपए में रेलवे वैष्णोदेवी की यात्रा करा रहा है। बता दें कि यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिनों रखा गया है। इस टू पैकेज की खास बात यह है कि 27 नवंबर यानी बुधवार से यह टूर दिल्ली से शुरू होगा और शनिवार तक आप अपने घर में होंगे।
3 टायर में आपके लिए कराई जाएगी टिकट बुक
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम 'मातारानी राजधानी पैकेज रखा है। आईआरसीटीसी साइट के मुताबिक यह यात्रा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से शुरूहोगी। नई दिल्ली स्टेशन से यह ट्रेन रात 20:40 बजे निकलेगी। इस ट्रेन में आपके लिए एसी 3 टायर में आपके लिए टिकट बुक कराई जाएगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट सुबह 5.45 मिनट पर ट्रेन आपको जम्मू उतार देगी। उसके बाद आपको गाडिय़ां पिकअप के लिए आएंगी और सरस्वती धाम से आपको यात्रा पर्ची दिलवाएंगी। उसके आपको होटल छोड़ देंगी। वहां से आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चढ़ाई शुरू करेंगे। दर्शन करने के बाद जब आप बांगना वापस लौटेंगे तो आपको गाडिय़ां दोबारा से होटल वापस लेकर आएंगी।
इस तरह का होगा टूर
तीसरे दिन सुबह का नाश्ता कराने के बाद आपको 12 बजे होटल से चेकआउट कराया जाएगा। उसके बाद दोपहर को दोपहर को दो बजे लंच कराने के बाद कांड कोंडली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, बेग बहू गार्डन घुमाया जाएगा। जिसके बाद शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आपको जम्मू रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा। जहां से जम्मू राजधानी ट्रेन में बैठ जाएंगे। यह ट्रेन शाम 7 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
कुछ इस तरह का है टैरिफ पैकेज
आईआरसीटीसी ने अपने पैकेज में कई तरह के टैरिफ रखे हुए हैं। सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 7785 रुपए प्रति व्यक्ति है। जबकि डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 6170 रुपए प्रति व्यक्ति ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए चार्ज 5980 रुपए रखा गया है। अगर साथ में 5 से 11 साल तक के बीच का बच्चा भी साथ है और बेड साथ में लेना चाहते हैं तो 5090 रुपए पड़ेगा। वहीं इस श्रेणी में बिना बेड का पैकेज लेना चाहते हैं तो आपको 4445 रुपए देना होगा।
कैसे करें बुकिंग?
अगर आप भी वैष्णो देवी यात्रा करना चाहते है और बुकिंग करने का सोच रहे है तो, आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं। बता दें कि टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकरी या इसे ऑनलाइन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
