कोरोनावायरस को रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए अग्रणी टू व्हीलर कंपनी इंडिया यामाहा मोटर ने अपने कस्टमर्स को राहत दी है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस को रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए अग्रणी टू व्हीलर कंपनी इंडिया यामाहा मोटर ने अपने कस्टमर्स को राहत दी है। यामाहा ने इस महीने खत्म होने वाली वारंटी और सर्विस को आगे बढ़ा दिया है। कंपनी ने रविवार को घोषणा की कि कस्टमर को मिलने वाली वारंटी और दूसरी सर्विस को खत्म होने की तारीख से 60 दिन आगे तक बढ़ा दिया गया है। दरअसल देशभर में जारी लॉक डाउन के चलते कंपनी के ज्यादातर डीलरशिप और सर्विसिंग सेंटर बंद हैं। ऐसे में कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए सर्विसिंग की तारीख में इजाफा किया है। लॉकडाउन में घर बैठे जानिए Bullet की खासियत के बारें में ये भी पढ़ें
यामाहा ने बढ़ाई अपनी इन सर्विसेज को
फ्री सर्विस : 15 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 के दौरान खत्म हो रही सर्विस का अब जून 2020 तक के लिए बढ़ाया जाएगा।
नॉर्मल वारंटी : 15 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 के बीच खत्म हो रही नॉर्मल वारंटी को बढ़ा कर जून 2020 तक किया जाएगा।
एक्सटेंडेड वारंटी : 15 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 के बीच खत्म हो रही एक्सटेंडेड वारंटी को जून 2020 तक बढ़ाया जाएगा।
एनुअल मैंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट : 15 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 के बीच खत्म हो रहे कॉन्टैक्ट को जून 2020 तक बढ़ाया जाएगा।
इसके साथ ही यामाहा मोटर ने देशभर में अपने डीलर्स को इस बारे में सूचित कर दिया है और कहा है कि आगे कस्टमर्स के साथ वह पूरी तरह सहयोग करें। फिलहाल कंपनी देशभर के लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है।
मारुति सुजुकी ने बढ़ाया वारंटी टाइम पीरियड
वहीं दूसरी तरफ मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ग्राहक के लिए वाहनों की वारंटी और सर्विस समय सीमा बढ़ा दी है। एमएसआई ने एक बयान में कहा कि जिन ग्राहकों के वाहनों की मुफ्त सर्विस, वारंटी और विस्तारित वारंटी 15 मार्च 2020 से 30 अप्रैल 2020 के बीच खत्म हो रही है, उसे अब 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
टीवीएस मोटर ने ग्राहकों के लिए उठाए ये कदम
इसके साथ ही दो और तीन-पहिया निर्माता टीवीएस मोटर ने कहा, हम सभी को पूरे समुदाय के हित में राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई का समर्थन करने की आवश्यकता है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, टीवीएस मोटर कंपनी में, हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम अपने ग्राहकों के साथ जुड़ने और उनकी भलाई के लिए आवश्यक और व्यापक कार्रवाई कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि उसका टोल-फ्री नंबर 18002587111 वास्तविक समय के आधार पर प्रश्नों और चिंताओं को दूर करने के लिए काम करना जारी रखेगा, जबकि पूरी सर्विस सपोर्ट टीम [email protected] पर उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलत उसके सेवा सहयोगी एहतियाती स्वास्थ्य का पालन करते हैं। मार्च और अप्रैल 2020 के बीच वाहनों की फ्री सर्विस जून 2020 तक रिडीम की जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान



Click it and Unblock the Notifications