आज का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास है आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। ऐसे में आज के दिन आप भी अपनी पत्नी को गिफ्ट, उपहार देकर इस दिन को और भी बढ़िया बना सकते है।
नई दिल्ली, मार्च 8। आज का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास है आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। ऐसे में आज के दिन आप भी अपनी पत्नी को गिफ्ट, उपहार देकर इस दिन को और भी बढ़िया बना सकते है। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि अपनी कमाई के साथ ही साथ आप एक रेगुलर इनकम का इंतजाम कैसे कर सकते है। ताकि भविष्य में आपकी पत्नी को कभी भी आर्थिक तंगी ना हो। सबसे पहले तो बता दें कि इसके लिए आपको नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश करना चाहिए।

पेंशन के रूप में होगी हर महीने रेगुलर इनकम
आप अपनी पत्नी के नाम पर एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। एनपीएस अकाउंट आपकी पत्नी को 60 साल की उम्र पूरी होने पर एकमुश्त रकम देगा। इसके साथ ही हर महीने उन्हें पेंशन के रूप में रेगुलर इनकम भी होगी। इतना ही नहीं, एनपीएस अकाउंट के साथ आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपकी पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। इससे आपकी वाइफ 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगी। Post Office : 1 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम, जानिए आप पर कैसे होगा असर
1000 रुपये से खोलें अकाउंट
- आप इस अकाउंट में अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं।
- आपकी सुविधा के लिए बता दें कि आप सिर्फ 1000 रुपये से भी पत्नी के नाम पर एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं।
- 60 वर्ष की उम्र में एनपीएस अकाउंट मैच्योर हो जाता है।
- नए नियमों के तहत आप चाहें तो वाइफ की उम्र 65 साल होने तक भी एनपीएस अकाउंट चला सकते हैं।
45 हजार तक की मासिक इनकम
हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि कैसे आपको जमा करने पर महीने की अंत में मोटी रकम मिलेगी। ऐसे समझिए- अगर आपकी वाइफ की उम्र 30 साल है और आप उनके एनपीएस अकाउंट में हर महीने 5000 रुपये का निवेश करते हैं। अगर उन्हें निवेश पर सालाना 10 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपये होंगे। उनको इसमें से लगभग 45 लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके अलावा उनको हर महीने 45,000 रुपये के आसपास पेंशन मिलने लगेगी। सबसे खास बात कि यह पेंशन उनको आजीवन मिलती रहेगी।
कितनी मिलेगी पेंशन
उम्र- 30 साल
निवेश की कुल अवधि- 30 साल
मंथली कंट्रीब्यूशन- 5,000 रु
निवेश पर अनुमानित रिटर्न- 10 फीसदी
कुल पेंशन फंड- 1,11,98,471 रुपये (मैच्योरिटी पर निकाल सकते हैं रकम)
एन्युटी प्लान खरीदने के लिए रकम - 44,79,388 रु
अनुमानित एन्युटी रेट 8 फीसदी - 67,19,083 रु
मंथली पेंशन- 44,793 रु
आधार को एनपीएस खाते से ऑनलाइन ऐसे लिंक करें
- सबसे पहले सीआरए के इस वेबसाइट पर जाएं, वहां इस लिंक https://cra-nsdl.com/CRA/ पर एनपीएस खाते में लॉग इन करें।
- अपडेट डिटेल सेक्शन में जाएं, अपडेट आधार/पता डिटेल विकल्प चुनें।
- आधार संख्या दर्ज करें और ओटीपी जनरेट बटन पर क्लिक करें।
- लिंकिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए NSDL e-Gov पर आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें।
- आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करें और "जारी रखें" बटन पर क्लिक करें। सफल ऑथेंटिकेशन के बाद आपका आधार एनपीएस खाते से जुड़ जाएगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
