एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) नौकरी करने वालों के लिए बेहद जरूरी है। इसमें निवेश का फायदा लंबी अवधि में मिलता है। रिटायरमेंट के वक्त किए गए विथड्रॉल क्लेम से एक एक्युमुलेटेड प्रोविडेंट फंड मिलता है
नई दिल्ली: एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) नौकरी करने वालों के लिए बेहद जरूरी है। इसमें निवेश का फायदा लंबी अवधि में मिलता है। रिटायरमेंट के वक्त किए गए विथड्रॉल क्लेम से एक एक्युमुलेटेड प्रोविडेंट फंड मिलता है। वहीं कुछ समय पहले तक लोग नौकरी बदलने के वक्त अपना फंड ट्रांसफर करा लेते थे। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में ईपीएफओ के रिकॉर्ड निकासी के लिए ज्यादा आवेदन देखने को मिले। यही वजह है कि निकासी की प्रक्रिया को भी आसान किया गया। तो अब आप किसी भी रिजनल ऑफिस से अपना क्लेम पास करा सकते हैं। कोरोना वायरस की वजह से ईपीएफओ ने खाताधारकों को यह सुविधा दी है। ईपीएफओ अपने ग्राहकों को कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है। तो अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि आपके प्रोविडेंट फण्ड (पीएफ) खाते का पैसा कैसे निकाला जा सकता है तो यह खबर जरुर पढ़ें। EPFO ने UMANG App डाउनलोड करने के बताए 3 आसान तरीके, जानिए आप भी
ऑनलाइन आसानी से निकाला जा सकता पीएफ
एंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (ईपीएफओ) ने कुछ समय पहले भी निकासी को आसान बनाया था। ऑनलाइन सुविधा के जरिए आसानी से अपना पीएफ निकाला जा सकता है। इसके लिए एक प्रोसेस से गुजरना होगा। जानकारी दें कि अगर आपका आधार ईपीएफओ में लिंक है तो प्रोसेसिंग टाइम कुल मिलाकर 3-4 दिन का है। ईपीएफओ सेटलमेंट को और जल्दी बनाने की तैयार कर रहा है। ऐसे होने पर अप्लाई करने के कुछ घंटों के अंदर ही पैसा निकाला जा सकेगा। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि आपके पीएफ अकाउंट का केवाईसी पूरा होना चाहिए।
इन बातों का ध्यान रखें
ईपीएफओ अब अकाउंट होल्डर्स के लिए एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जारी करता है। एक बार यह जेनरेट होने पर तब तक निष्क्रिय नहीं होता जब तक कोई नौकरी बदलते वक्त पीएफ का पैसा निकाल न ले। अगर ऐसा होता है तो नया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जारी किया जाता है। इस नंबर का एक्टिवेटेड होना जरूरी है। बता दें कि मेंबर का मोबाइल नंबर यूएएन डेटाबेस में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- मेंबर का आधार ब्योरा ईपीएफओ वेबसाइट पर होना चाहिए।
- मेंबर का बैंक ब्योरा भी यूएएन में दर्ज होना चाहिए।
- मेंबर का पैन भी ईपीएफओ डेटाबेस में वेरिफाइड होना चाहिए।
- ईपीएफओ के मेंबर को ई-सेवा पोर्टल https:unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
जानिए निकासी की प्रक्रिया
लॉग इन करने के बाद आपको आधार बेस्ड ऑनलाइन क्लेम सबमिशन टैब सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद मेंबर को अपनी केवाईसी डिटेल्स वेरिफाई करनी होती हैं। क्लेम विथड्रॉल करने के लिए अलग-अलग विकल्पों में से आवश्यक ऑप्शन को चुना जा सकता है।
जानिए क्या होगा प्रोसेस पूरा
- ईपीएफओ की तरफ से आपके यूआईडीएआई डेटाबेस में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा। ओटीपी को एंटर करने के बाद क्लेम फॉर्म सबमिट हो जाता है। इससे विथड्रॉल प्रोसेस शुरू हो जाता है। क्लेम प्रोसेस होने के बाद विथड्रॉल अमाउंट को एम्प्लॉई के रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में डाल दिया जाता है।
- बता दें कि ईपीएफओ मेंबर को इस ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए अपने एंप्लॉयर के पास जाने की जरूरत नहीं है।
- लेकिन, उसके पास कंपनी का इस्टैबलिशमेंट नंबर होना चाहिए।
- ध्यान रहे कि आधार डेटाबेस में रजिस्टर्ड आपका मोबाइल नंबर और ईपीएफओ में दर्ज मोबाइल नंबर एक ही होना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications