उमंग मोबाइल ऐप आपको कई तरह की सेवाएं देता है। ईपीएफओ की सेवाओं सहित कई अन्य सुविधाएं आपको उमंग ऐप के जरिए मिलती हैं।
नई दिल्ली: उमंग मोबाइल ऐप आपको कई तरह की सेवाएं देता है। ईपीएफओ की सेवाओं सहित कई अन्य सुविधाएं आपको उमंग ऐप के जरिए मिलती हैं। इस एक ऐप के जरिये आप कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), पैन, आधार, डिजिलॉकर और बिल पेमेंट इत्यादि जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको इस ऐप को डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही हो तो आपके लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ की ओर से मोबाइल पर उमंग ऐप डाउनलोड करने के तीन आसान तरीके बताए गए हैं। इन तरीकों के जरिए कुछ ही मिनटों में ये ऐप डाउनलोड किया जा सकेगा।
उमंग ऐप डाउनलोड करने के तीन आसान तरीके
- उमंग ऐप ईपीएफओ का आधिकारिक ऐप है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको 9718397183 नम्बर पर मिस्ड कॉल करें। मिस्ड कॉल करने पर आपको एक लिंक एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा। इस लिंक के जरिए आप उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- उमंग ऐप डाउन लोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जा कर उमंग ऐप सर्च करें। यहां आपको इस ऐप का लिंक मिल जाएगा। लिंक कर क्लिक करके आप ऐप डाउनलोड कर अपने फोन में स्टॉल कर सकते हैं।
- ईपीएफओ की ओर से क्यूआर कोड जारी किया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करके भी ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐप से देख सकते आप योजनाओं की डीटेल भी
उमंग मोबाइल ऐप आपको कई तरह की सुविधाएं देता है। इस ऐप के जरिये आप कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल और इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट इत्यादि जैसी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। यह ऐप इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने तैयार किया है। यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस यानी उमंग ऐप के जरिए आप इन सभी सेवाओं से जुड़ी डिटेल देख सकते हैं।
उमंग ऐप से मिलती हैं कई सुविधाएं
उमंग मोबाइल ऐप आपको कई तरह की सेवाएं देता है। इस एक अकेले ऐप के जरिये आप कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल और इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट इत्यादि जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह ऐप इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने तैयार किया है।
- उमंग ऐप को तमाम तरह के डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें स्मार्टफोन, डेस्कटॉप और टैबलेट शामिल हैं।
- इस ऐप की सबसे बड़ी उपयोगिता यह है कि इसका इस्तेमाल ईपीएफ से जुड़ी सुविधाओं के लिए फायदा उठा सकते है।
- इस ऐप के जरिए आप ईपीएफ में अपना डिपॉजिट देख सकते हैं।
- हालांकि, इसके लिए आपके पास ऐक्टिव यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पास रजिस्टर होना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications