नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ पिछले कई सालों से पीएफ ट्रांसफर और क्लेम प्रोसेस को आसान बनाने को लेकर प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में ईपीएफओ ने एक और कदम उठाया है। ईपीएफओ ने एक नया ऑनलाइन फीचर शुरू किया है, जिससे कर्मचारी उस पिछली कंपनी को छोड़ने की तारीख अपडेट कर सकते हैं, जहां उन्होंने काम किया है। कर्मचारियों को पीएफ का पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए ईपीएफओ पोर्टल पर नौकरी छोड़ने की तारीख को दो मामलों में अपडेट करने की जरूरत होती है। इनमें जॉब बदलना या दो महीने से अधिक समय से बेरोजगार होने पर पीएफ राशि के लिए क्लेम करना शामिल है। अभी तक ईपीएफओ के प्लेटफॉर्म पर सिर्फ एम्प्लोयर्स को ही कर्मचारी के जाने की तारीख अपडेट करने की अनुमति थी।
ईपीएफओ की बहुत सी सेवाएं एम्प्लोयर पर निर्भर
एक ईपीएफओ अधिकारी के मुताबिक ईपीएफओ की बहुत सारी सर्विसेज एम्प्लोयर यानी कंपनी पर ही निर्भर हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदले तो एम्पलोयर्स को दो काम करने की जरूरत है। पुराने एम्प्लोयर को ईपीएफओ पोर्टल पर कर्मचारी के कंपनी छोड़ने की तारीख अपडेट करनी होती है। वहीं नए एम्प्लोयर को नयी कंपनी से जुड़ने की तारीख अपडेट करनी पड़ती है। यदि नये या पुराने में से कोई एम्प्लोयर तारीख अपडेट न करे तो कर्मचारी के सामने दिक्कत आ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए ईपीएफओ के नये फीचर से कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।
ध्यान रखने वाली बातें
ईपीएफओ के नयी सुविधा का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आप जॉब छोड़ने के बाद ही तारीख अपडेट कर सकते हैं। जिस महीने आपने नौकरी छोड़ी उस महीने की कोई भी तारीख हो सकती है। सबसे जरूरी बात ये है कि यह सर्विस सिर्फ उन लोगों के लिए ही होगी जिन्होंने अपना ईपीएफ अकाउंट आधार नंबर से लिंक किया हुआ है। साथ ही आपका मोबाइल नंबर भी आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि आपको ओटीपी मिल सके।
ये है डेट अपडेट करने का प्रोसेस :
- ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगइन करें।
- Manage पर जायें और फिर Mark Exit पर क्लिक करें।
- फिर Select Employment के ड्रॉपडाउन में अपने UAN से जुड़े पिछले PF अकाउंट नंबर का सिलेक्ट करें।
- यहां नौकरी छोड़ने की डेट और कारण बतायें।
- यहां ओटीपी की रिक्वेस्ट करें जो आपके मोबाइल नंबर पर आयेगा।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका आवेदन स्वीकार हो जायेगा। मगर ध्यान रहे कि एक बार अपडेट करने के बाद आपकी तारीख नहीं बदली जायेगी।
यह भी पढ़ें - EPFO से जुड़ी शिकायत यहां करें दर्ज, तुरंत होगी सुनवाई
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications